जानें, शादी के बाद पहला ''NEW YEAR'' कहां सेलीब्रेट करनेवाली हैं बिपाशा बसु
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2016 9:11 AM
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु शादी के बाद अपना पहला न्यू ईयर सेलीब्रेशन पति करण सिंह ग्रोवर के साथ ऑस्ट्रेलिया में मनाने वाली हैं. वहीं शाहरुख खान पत्नी गौरी और बच्चे अबराम, आर्यन एवं सुहाना के साथ दुबई के अपने बंगले में नये साल का स्वागत करेंगे. शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे शीर्ष फिल्मी […]
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु शादी के बाद अपना पहला न्यू ईयर सेलीब्रेशन पति करण सिंह ग्रोवर के साथ ऑस्ट्रेलिया में मनाने वाली हैं. वहीं शाहरुख खान पत्नी गौरी और बच्चे अबराम, आर्यन एवं सुहाना के साथ दुबई के अपने बंगले में नये साल का स्वागत करेंगे.
शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे शीर्ष फिल्मी कलाकार परिवार एवं प्रियजनों के साथ विदेशी पर्यटक स्थलों पर नये साल के आगमन का जश्न मनाएंगे. रितिक रोशन भी दुबई में ही नये साल का जश्न मना रहे हैं. उनके साथ वहां बेटे रेहान एवं रिदान और पूर्व पत्नी सुजैन खान मौजूद हैं.
अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना एवं बच्चे आरव एवं नितारा के साथ दक्षिण अफ्रीकी के केप टाउन में हैं.
काजोल और अजय देवगन बेटी न्यासा एवं बेटे युग के साथ लंदन में नये साल का जश्न मनाएंगे.
अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपने परिवार के पास लंदन में ही हैं.इस साल यरवदा जेल से रिहा होने वाले अभिनेता संजय दत्त पत्नी मान्यता एवं जुडवा बच्चों के साथ विदेश में नये साल का स्वागत करेंगे.
हाल में अपना 51वां जन्मदिन मनाने वाले अभिनेता सलमान खान पनवेल में अपने फार्महाउस पर नये साल की एक निजी पार्टी की मेजबानी करेंगे.
‘दंगल’ की सफलता का जश्न मना रहे अभिनेता आमिर खान पहले ही परिवार के साथ पंचगनी में हैं. उन्होंने इस हफ्ते वहां शादी की सालगिरह मनायी और वहां नये साल का भी स्वागत करेंगे.
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने ब्वॉयफ्रेंड विराट कोहली के साथ देहरादून में हैं. वहां दोनों के परिवार भी साथ हैं.
प्रियंका चोपडा गोवा में परिवार एवं दोस्तों के साथ नये साल का जश्न मनाएंगी.
हाल में अपने परिवार में नये सदस्य का स्वागत करने वाले सैफ अली खान एवं करीना कपूर खान मुंबई में ही नये साल की शुरुआत करेंगी. हाल में करीना ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने ‘तैमूर’ रखा है.
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस कोलंबो में परिवार के साथ नये साल की शुरुआत करेंगी. दीपिका पादुकोण और उनके कथित प्रेमी रणवीर सिंह नये साल पर दुबई में होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










