ePaper

घर लौटीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं,'' मुंबई मुझे तुमसे प्यार है...''

Updated at : 21 Dec 2016 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
घर लौटीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं,'' मुंबई मुझे तुमसे प्यार है...''

मुंबई: अमेरिकी कार्यक्रम ‘क्वांटिको’ की शूटिंग के लिए अमेरिका में व्यस्तता भरा लगभग पूरा साल बिता कर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुंबई में अपने घर आ लौट गई है. उनका कहना है कि घर आने पर बहुत खुश है. उन्‍होंने ट्वीट कर इन बात की जानकारी दी है. अपने पालतू कुत्ते ब्रैंडो के साथ सोशल मीडिया […]

विज्ञापन

मुंबई: अमेरिकी कार्यक्रम ‘क्वांटिको’ की शूटिंग के लिए अमेरिका में व्यस्तता भरा लगभग पूरा साल बिता कर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुंबई में अपने घर आ लौट गई है. उनका कहना है कि घर आने पर बहुत खुश है. उन्‍होंने ट्वीट कर इन बात की जानकारी दी है.

अपने पालतू कुत्ते ब्रैंडो के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा कर 34 वर्षीया अभिनेत्री ने अपनी उत्तेजना जाहिर की. उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, ‘स्वागतम्… ब्रैंडो बेबी… घर आकर खुश हूं… इसके जैसा कुछ नहीं….’

https://www.instagram.com/p/BOK9wSmjCU9/

अपने एक और पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘ये कितना मजेदार होता है कि कैसे कुछ चीजें नहीं बदलतीं, फिर भी सब कुछ कितना बदला-बदला सा है… घर आकर… काम पर लौटना… ओह… मुंबई मुझे तुमसे प्यार है… सुबह का संगीत… कितना अच्छा लग रहा है.’

https://www.instagram.com/p/BOIl9JNDvh6/

‘बाजीराव मस्तानी’ की अभिनेत्री ने अपनी एक तस्वीर भी रिट्वीट की जिसमें उन्हें मुंबई में किसी समारोह के दौरान रेड कार्पेट के दौरान देखा जा सकता है. तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘‘वापस आ कर अच्छा लग रहा है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola