2017 में दो बॉलीवुड फिल्मों में दिखेंगी ''देसी गर्ल'' प्रियंका चोपड़ा

मुंबई: ‘जय गंगाजल’ को छोड़कर इस साल हिन्दी में प्रियंका चोपड़ा की एक भी फिल्म नहीं आयी लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि वह 2017 में दो हिन्दी फिल्मों में नजर आएंगी. अंतरराष्ट्रीय शोहरत हासिल कर चुकी अभिनेत्री की यह बात फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रियंका इस साल अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ और हॉलीवुड […]
मुंबई: ‘जय गंगाजल’ को छोड़कर इस साल हिन्दी में प्रियंका चोपड़ा की एक भी फिल्म नहीं आयी लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि वह 2017 में दो हिन्दी फिल्मों में नजर आएंगी. अंतरराष्ट्रीय शोहरत हासिल कर चुकी अभिनेत्री की यह बात फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है.
प्रियंका इस साल अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ और हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ को लेकर व्यस्त रही. कल रात सनसुईर् कलर्स स्टारडस्ट अवार्ड के रेड कारपेट पर 34 वर्षीया अभिनेत्री ने बताया, ‘अगले साल मैं दो हिन्दी फिल्मों में नजर आउंगी. उन फिल्मों में काम करने का निर्णय लेकर मैं भारत आयी हूं. जनवरी के आखिर तक मैं उन फिल्मों के बारे में निर्णय ले लूंगी.’
अगले साल प्रदर्शित हो रही फिल्म ‘बेवॉच’ में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन जैसे हॉलीवुड के बडे अभिनेता नजर आएंगे. प्रियंका ने बताया कि प्रचार के लिए फिल्म के कलाकार भारत भी आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




