ePaper

गौरी खान ने किया रणबीर के लिए ये काम, ऋषि कपूर ने कहा- THANK YOU!

Updated at : 10 Dec 2016 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
गौरी खान ने किया रणबीर के लिए ये काम, ऋषि कपूर ने कहा- THANK YOU!

बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने बेटे और अभिनेता रणबीर कपूर के घर सजाने के लिए शाहरुख की पत्‍नी गौरी खान को शुक्रिया अदा किया है. गौरी खान एक फेमस इंटीरियर डिजायनर है. ऋषि कपूर ने ट्वीट किया कि वो और उनकी पत्‍नी नीतू कपूर बेहद खुश हैं. ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने बेटे और अभिनेता रणबीर कपूर के घर सजाने के लिए शाहरुख की पत्‍नी गौरी खान को शुक्रिया अदा किया है. गौरी खान एक फेमस इंटीरियर डिजायनर है. ऋषि कपूर ने ट्वीट किया कि वो और उनकी पत्‍नी नीतू कपूर बेहद खुश हैं.

ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा,’ ‘वास्‍तु’ अद्भुत है! गौरी खान! आपने रणबीर को मकान को घर बना दिया. बेहद खूबसूरत काम किया. मैं और नीतू दोनों ही बेहद खुश है. धन्‍यवाद!’

बता दें कि गौरी खान, रितिक रोशन की पूर्व पत्‍नी सुजैन खान के साथ मिलकर एक्सक्लूसिव इंटीरियर प्रोजेक्ट डिजाइन करती हैं. उन्होंने डिजाइन सेल के नाम से नए इंटीरियर स्टोर की शुरुआत भी की है. ऋषि कपूर इससे पहले फिल्‍म ‘कपूर एंड संस’ में नजर आये थे. जिसमें सिद्धार्थ मल्‍होत्रा, आलिया भट्ट और फवाद खान मुख्‍य भूमिका में थे.

वहीं रणबीर कपूर जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ में नजर आनेवाले हैं. अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में कैटरीना कैफ भी हैं. इससे पहले वे ‘एक दिल है मुश्किल’ में नजर आये थे जो बॉक्‍स ऑफिस पर हिट रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola