बिपाशा बसु ने पति करण को लेकर किया ये दिलचस्प खुलासा

मुंबई: अभिनेत्री बिपाशा बसु का कहना है कि उनके पति एवं अभिनेता करन सिंह ग्रोवर दिल से काफी रोमांटिक हैं और प्यार के मामले में वह व्यावहारिक हैं. करन और 37 वर्षीय अभिनेत्री इसी साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे थे. ‘स्टार स्क्रीन अवार्ड्स’ के दौरान बिपाशा ने कहा, ‘वह काफी रोमांटिक हैं…और […]
मुंबई: अभिनेत्री बिपाशा बसु का कहना है कि उनके पति एवं अभिनेता करन सिंह ग्रोवर दिल से काफी रोमांटिक हैं और प्यार के मामले में वह व्यावहारिक हैं. करन और 37 वर्षीय अभिनेत्री इसी साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे थे.
‘स्टार स्क्रीन अवार्ड्स’ के दौरान बिपाशा ने कहा, ‘वह काफी रोमांटिक हैं…और मैं उतनी रोमांटिक नहीं हूं इसलिए प्यार के मामले में मैं उतनी सफल नहीं हो पाती… मुझे लगता है कि इस तरह हमारी जोडी संतुलित हो पाती है.’ शादी के बाद ऐसी अटकलें आ रही थी कि उनके और करन के बीच सब ठीक नहीं है.
अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं अखबार नहीं पढती, लेकिन आप अफवाहों से पीछा नहीं छुडा सकते, क्योंकि सोशल मीडिया पर ये सब आपको पढने को मिल ही जाता है. आप ही अपनी जिंदगी के बारे में अच्छी तरह जानते हैं.’ शादी से पहले करन और बिपाशा एकसाथ फिल्म ‘अलोन’ में नजर आए थे. विपाशा का कहना है कि वह आगे भी इस तरह के प्रोजेक्ट्स पर काम करने को तैयार हैं.
उन्होंने कहा, ‘हमें कई फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन उनका शूटिंग की तारीख और पैसों को लेकर भी सही होना जरुरी है.’ ‘स्टार स्क्रीन अवार्ड्स’ के एक भाग की मेजबानी करन ने फिल्मकार करन जौहर के साथ की.
मेजबानी को लेकर पति को सलाह देने के सवाल पर बिपाशा ने कहा, ‘नहीं…मैंने करन को कोई सलाह नहीं दी. मैंने खुद केवल एक ही शो की मेजबानी की है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




