मैं कभी चूहा दौड़ में शामिल नहीं होती : विद्या बालन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2016 9:36 AM
मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि वह कभी भी प्रसिद्धि और बॉक्स ऑफिस की बॉलीवुड चूहा दौड़ में शामिल नहीं होना चाहती, लेकिन निश्चित रुप से वह आगामी फिल्म ‘कहानी 2-दुर्गा रानी सिंह’ को अच्छे से करना चाहती है. जब उनसे ‘कहानी 2′ में उनका कैरियर दांव पर होने के […]
मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि वह कभी भी प्रसिद्धि और बॉक्स ऑफिस की बॉलीवुड चूहा दौड़ में शामिल नहीं होना चाहती, लेकिन निश्चित रुप से वह आगामी फिल्म ‘कहानी 2-दुर्गा रानी सिंह’ को अच्छे से करना चाहती है.
जब उनसे ‘कहानी 2′ में उनका कैरियर दांव पर होने के बारे में पूछा गया तो विद्या ने बताया कि ‘मैं चाहती हूं कि फिल्म बहुत अच्छा प्रदर्शन करे. मैं इसके अलावा इस बारे में कुछ नहीं सोचती. मैं मेरे काम को लेकर बेहद रोमांचित हूं. अभी मैं केवल इसके बारे में (कहानी 2) अच्छा करने को लेकर सोच रही हूं उतार-चढाव आते रहते हैं, ये जीवन का हिस्सा हैं.’
‘द डर्टी पिक्चर’ स्टार का कहना है कि बॉक्स ऑफिस की संख्या का उन पर कोई खास असर नहीं होता है. इनदिनों विद्या ‘कहानी 2’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म में उनके अलावा अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. ट्रेलर ने फैंस के बीच संस्पेंस बनाकर रखा है कि आखिर विद्या फिल्म में कौन सा किरदार निभा रही हैं.
यह फिल्म ‘कहानी’ की सीक्वल है. पिछली फिल्म में विद्या ने प्रेग्नेंट महिला का किरदार नि भाया था जो अपने पति को ढूढ़ने कोलकाता आती है. फिल्म में उनके किरदार को बेहद पसंद किया गया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों को ‘कहानी 2’ कितना पसंद आती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










