''LRMB'' के बाद इस फिल्म में RJ की भूमिका में दिखेंगी विद्या बालन

मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री विद्या बालन आगामी फिल्म ‘तुम्हारी सुलू’ में रेडियो जॉकी (आरजे) की भूमिका निभाएंगी. विद्या इससे पहले भी 2006 में आयी फिल्म ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ में आरजे का किरदार निभा चुकी हैं. विद्या ‘तुम्हारी सुलू’ में आरजे सुलोचना की भूमिका निभाएंगी जिसे प्यार से लोग सुलू बुलाते हैं. इनदिनों विद्या […]
मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री विद्या बालन आगामी फिल्म ‘तुम्हारी सुलू’ में रेडियो जॉकी (आरजे) की भूमिका निभाएंगी. विद्या इससे पहले भी 2006 में आयी फिल्म ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ में आरजे का किरदार निभा चुकी हैं.
विद्या ‘तुम्हारी सुलू’ में आरजे सुलोचना की भूमिका निभाएंगी जिसे प्यार से लोग सुलू बुलाते हैं. इनदिनों विद्या अपनी आागामी फिल्म ‘कहानी 2’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्त हैं. संस्पेंस-थ्रिलर पर आधारित इस फिल्म में अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिका में हैं.
अभिनेत्री ने एक बयान में कहा, ‘सुलू एक नींबू की तरह है, आप स्वाद के लिए या फिर स्वाद संतुलित करने के लिए नींबू मिलाते हैं, जो चीजों को नमकीन एवं अलग अलग स्वाद देता है. मुझे लगता है कि मैं (इस किरदार के साथ) अपना शरारती पहलू पेश करुंगी.’
एलिप्सिस इंटरटेनमेंट और टी-सीरिज फिल्म का मिलकर निर्माण कर रहे हैं जबकि नवोदित निर्देशक सुरेश त्रिवेणी इसका निर्देशन करेंगे. फिल्म की शूटिंग अगले साल अप्रैल में शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




