...तो ऐसी फिल्मों की ओर आकर्षित होती हैं विद्या बालन

हैदराबाद: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा कि उन्हें महिला केंद्रित फिल्में आकर्षित करती हैं. अभिनेत्री का मानना है कि महिला होना एक खूबसूरत चीज है और वह वैसी कोई फिल्म गंवाना नहीं चाहतीं जिसमें महत्वपूर्ण महिला किरदार हो. उन्होंने कहा, ‘मैं एक महिला हूं, मुझे महिला केंद्रित फिल्में आकर्षित करती हैं.’ विद्या […]
हैदराबाद: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा कि उन्हें महिला केंद्रित फिल्में आकर्षित करती हैं. अभिनेत्री का मानना है कि महिला होना एक खूबसूरत चीज है और वह वैसी कोई फिल्म गंवाना नहीं चाहतीं जिसमें महत्वपूर्ण महिला किरदार हो.
उन्होंने कहा, ‘मैं एक महिला हूं, मुझे महिला केंद्रित फिल्में आकर्षित करती हैं.’ विद्या ने कहा, ‘अगर मुझे वैसे किरदार मिल रहे हैं जो बेहद महत्वपूर्ण हैं, जिनके ईद गिर्द कहानियां बुनी गयी हैं तो क्यों नहीं? यह किसी (पुरुष किरदार) को हटाने की कोशिश नहीं है.’
38 साल की अभिनेत्री ने कहा, ‘मुझे जिस तरह का काम मिल रहा है, उससे मैं बहुत खुश हूं. मैं कभी भी सफलता के बारे में नहीं सोचती क्योंकि यह आपके नियंत्रण में नहीं होता.’ विद्या अब ‘कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह’ में दिखायी देंगी. सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित यह फिल्म दो दिसंबर को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




