मॉडल को भद्दे मैसेज भेजने के आरोप में अरेस्ट हुए ''बिग बॉस'' फेम एजाज खान

‘बिग बॉस’ के पूर्व प्रतिभागी और अभिनेता एजाज खान एकबार फिर विवादों में हैं. एजाज पर अश्लील फोटो भेजने और छेड़खानी का आरोप लगा है. मॉडल ऐश्वर्या चौबे की शिकायत के बाद एजाज को मालवणी पुलिस ने शनिवार को देर रात उनके घर से गिरफ्तार किया. इससे पहले भी ऐश्वर्या ने एजाज पर अश्लील मैसेज […]
‘बिग बॉस’ के पूर्व प्रतिभागी और अभिनेता एजाज खान एकबार फिर विवादों में हैं. एजाज पर अश्लील फोटो भेजने और छेड़खानी का आरोप लगा है. मॉडल ऐश्वर्या चौबे की शिकायत के बाद एजाज को मालवणी पुलिस ने शनिवार को देर रात उनके घर से गिरफ्तार किया. इससे पहले भी ऐश्वर्या ने एजाज पर अश्लील मैसेज और फोटो भेजने का आरोप लगाया था.
वहीं एजाज ने इन आरोपों को साजिश करार दिया है. मॉडल ऐश्वर्या चौबे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि एजाज ने उन्हें आपत्तिजनक तस्वीर भेजी है जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया.
बता दें कि एजाज खान ‘बिग बॉस’ से चर्चा में आये थे. बिग बॉस के घर में उनपर साथी कन्टेस्टेंट अली पर मारपीट का आरोप लगा था जिसके बाद उन्हें घर से बाहर कर दिया गया था. उन्होंने कई हिंदी और दक्षिण की फिल्मों में काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




