''सिंघम'' अजय देवगन ने शुरू की ''बादशाहो'' की शूटिंग, SEE PHOTO
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2016 1:16 PM
बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन एक्शन फिल्मों और सीरीयस किरदारों के लिए जाने जाते हैं. पिछले दिनों वे अपनी फिल्म ‘शिवाय’ को लेकर चर्चा में थे. एकबार फिर वे अपनी आगामी फिल्म ‘बादशाहो’ को सुर्खियों में आ गये हैं. फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और अजय ने सेट की एक तस्वीर सोशल मीडिया […]
बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन एक्शन फिल्मों और सीरीयस किरदारों के लिए जाने जाते हैं. पिछले दिनों वे अपनी फिल्म ‘शिवाय’ को लेकर चर्चा में थे. एकबार फिर वे अपनी आगामी फिल्म ‘बादशाहो’ को सुर्खियों में आ गये हैं. फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और अजय ने सेट की एक तस्वीर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर की है.
अपनी ड्रीम प्रोजक्ट फिल्म ‘शिवाय’ को लेकर अजय देवगन ने खूब मेहनत की थी और इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया. अब वे ‘बादशाहो’ को लेकर व्यस्त हो गये हैं. अजय ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा,’ Baadshaho time.’
https://www.instagram.com/p/BM8h1MPDFvf/
बताया जा रहा है कि इस फिल्म की पृष्ठभूमि इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान लगी इमरजेंसी पर आधारित है. मिलन लुथरिया की इस फिल्म में अजय के अलावा इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में ईशा गुप्ता और इलियाना डिक्रूज भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










