‘गोलमाल-4'' में नजर आएंगी परिणीति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2016 2:21 PM
मुंबई : अभिनेत्री परिणीति चोपडा ‘गोलमाल’ श्रृंखला की चौथी फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रुप में नजर आएंगी. इस श्रृंखला की सभी फिल्मों में अब तक अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. उन्होंने इस फिल्म में परिणिति को लिये जाने का स्वागत किया है. 28 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया कि वह ‘गोलमाल’ फिल्म […]
मुंबई : अभिनेत्री परिणीति चोपडा ‘गोलमाल’ श्रृंखला की चौथी फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रुप में नजर आएंगी. इस श्रृंखला की सभी फिल्मों में अब तक अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. उन्होंने इस फिल्म में परिणिति को लिये जाने का स्वागत किया है.
28 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया कि वह ‘गोलमाल’ फिल्म को लेकर उत्साहित हैं. फिल्म में लिये जाने के लिए देवगन को धन्यवाद देते हुये परिणीति ने लिखा है, ‘‘धन्यवाद.. इस परिवार का हिस्सा होने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं.” ‘गोलमाल’ श्रृंखला की पूर्व की तीन फिल्मों का निर्देशन करने वाले रोहित शेट्टी की यह फिल्म साल 2017 में दिवाली पर सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी.
इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी. ‘गोलमाल 2′ और ‘गोलमाल 3′ में करीना कपूर मुख्य अभिनेत्री थी. इससे पहले खबर थी आलिया भट्ट या दीपिका पादुकोण फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभा सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










