मराठी के बाद अब पंजाबी फिल्म बनायेंगी प्रियंका चोपड़ा, दिसंबर में होगी रिलीज

मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपडा द्वारा निर्मित पहली पंजाबी फिल्म ‘सरवन’ इस वर्ष दिसंबर में रिलीज होने के लिए तैयार है. अमेरिकी टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त चल रहीं 34 वर्षीया अभिनेत्री ने ट्विटर पर यह जानकारी दी. यह उनके प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स बैनर के तले बनी दूसरी क्षेत्रीय […]
मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपडा द्वारा निर्मित पहली पंजाबी फिल्म ‘सरवन’ इस वर्ष दिसंबर में रिलीज होने के लिए तैयार है. अमेरिकी टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त चल रहीं 34 वर्षीया अभिनेत्री ने ट्विटर पर यह जानकारी दी.
यह उनके प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स बैनर के तले बनी दूसरी क्षेत्रीय फिल्म है. प्रियंका ने लिखा, ‘यह घोषणा करते हुये बहुत गर्व हो रहा है कि पर्पल पेबल पिक्चर्स की पहली पंजाबी फिल्म ‘सरवन’ इस दिसंबर को रिलीज हो रही है.’
*Drum roll* So proud to announce @PurplePebblePic's debut Punjabi film 'Sarvann' Coming this December! Watch this space for more! #Sarvann pic.twitter.com/muJQAErwmj
— PRIYANKA (@priyankachopra) November 11, 2016
इससे पहले प्रियंका मराठी फिल्म ‘वेंटीलेटर’ का निर्माण भी कर चुकी हैं. इसमें उन्होंने पहली बार मराठी गाना भी गाया था. करण गुलियानी द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘सरवन’ में मशहूर पंजाबी अभिनेता और गायक अमरिंदर गिल मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




