ePaper

ब्रेकअप की अटकलों पर लगा विराम, फिर कैमरे में कैद हुए रणवीर-दीपिका

Updated at : 04 Nov 2016 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रेकअप की अटकलों पर लगा विराम, फिर कैमरे में कैद हुए रणवीर-दीपिका

अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी दोनों का ब्रेकअप होने जा रहा है. लेकिन इस बीच उनके फैंस के लिए अच्‍छी खबर है कि हाल ही में दोनों को एकसाथ एक कार शोरूम में देखा गया जहां दोनों एकदूसरे को प्‍यार से किस करते भी नजर आये. यह […]

विज्ञापन

अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी दोनों का ब्रेकअप होने जा रहा है. लेकिन इस बीच उनके फैंस के लिए अच्‍छी खबर है कि हाल ही में दोनों को एकसाथ एक कार शोरूम में देखा गया जहां दोनों एकदूसरे को प्‍यार से किस करते भी नजर आये. यह कार शोरूम दीपिका के घर के पास ही है. खबरों के अनुसार दोनों यह डिसाइड कर रहे थे कि कौन सी कार लेनी है.

रणवीर-दीपिका कार शोरूम में एकदूसरे का हाथ थामे पहुंचे थे. दोनों ने आस-पास कैमरे को नहीं पाया तो प्‍यार से एकदूसरे को किस भी कर लिया. दोनों ने वहां मौजूद पब्लिक की भी कोई परवाह नहीं की. दोनों के इस प्‍यार को देखकर अब उनके बीच ब्रेकअप की अटकलों पर विराम लग जाना चाहिए.

दोनों के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो रणवीर इनदिनों आदित्‍य चोपड़ा की आगामी फिल्‍म ‘बेफिक्रे’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं. फिल्‍म में वे वाणी कपूर संग रोमांस करते नजर आयेंगे. वहीं दी‍पिका अपनी पहली हॉलीवुड फिल्‍म ‘ट्रि‍पलएक्‍स- रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में वो हॉलीवुड स्‍टार विन डीजल संग नजर आ रही हैं.

रणवीर-दीपिका जल्‍द ही संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘पद्मावती’ की शूटिंग शुरू करेंगे. ‘रामलीला’ और ‘बाजीराव मस्‍तानी’ के बाद दोनों फिर भंसाली के साथ काम करने जा रहे है. लेकिन इस फिल्‍म में दोनों को रोमांस करने का मौका नहीं मिलेगा. खैर जो भी हो लेकिन दोनों को फिर एकसाथ देखकर उनके फैंस बेहद खुश होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola