BBA के लिए टॉप 5 सरकारी यूनिवर्सिटी, देखें फीस स्ट्रक्चर

कॉलेज स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
BBA Top 5 Government University: देश के कॉलेजों को रैंकिंग देने के लिए इंटरनेशन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क यानी IIRF लिस्ट जारी की गई है. IIRF Ranking 2026 में सब्जेक्ट वाइज टॉप कॉलेजों के बारे में भी बताया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं BBA कोर्स के लिए देश के टॉप 5 सरकारी यूनिवर्सिटी कौन सी हैं.
BBA Top 5 Government University: बिजनेस मैनेजमेंट में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन BBA कोर्स है. 12वीं के बाद बीबीए कोर्स करके कॉर्पोरेट वर्ल्ड में अच्छी सैलरी पा सकता हैं. सरकारी कॉलेजों से बेहद सामान्य फीस में बीबीए कोर्स कर सकते हैं. आइए देश के टॉप 5 बीबीए कॉलेजों के बारे में जानते हैं.
BBA Top 5 Government University: DTU दिल्ली
आईआईआरएफ लिस्ट के अनुसार बीबीए कोर्स में दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी (DTU Delhi) को रैंक 1 मिला है. इस कॉलेज में 4 साल का बीबीए प्रोग्राम है. यहां पहले और दूसरे साल ट्यूशन फीस 62,500 रुपये है. वहीं, तीसरे और चौथे साल ट्यूशन फीस 70,500 रुपये है. फीस स्ट्रक्चर नीचे देख सकते हैं-

मैंगलोर यूनिवर्सिटी कॉलेज
कर्नाटक के मैंगलोर में स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज मैंगलोर को बीबीए कॉलेज की लिस्ट में रैंक 2 मिला है. इस कॉलेज में बीबीए कोर्स Tourism and Travel ब्रांच के लिए कराई जा रही है. यह एक अच्छा सरकारी कॉलेज है.
IIRF Ranking 2026 BBA Top 5 Government University List
गवर्नमेंट कॉलेज रजामुंद्री
आंध्रप्रदेश के रजामुंद्री के सरकारी कॉलेज को बीबीए कॉलेज के लिए रैंक 3 मिला है. यहां बीबीए कोर्स 3 साल में कर सकते हैं. इस कॉलेज में कॉमर्स फैकल्टी की तरफ से बीबीए कोर्स ऑफर होता है. कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट- gcrjy.ac.in पर कोर्स की डिटेल्स देख सकते हैं.
जामिया मिल्लिया इस्लामिया
राजधानी दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी को टॉप 5 बीबीए यूनिवर्सिटी (BBA Top 5 Government University) की लिस्ट में रैंक 4 मिला हुआ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बीबीए 4 साल का कोर्स है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी का बिजनेस इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट
बीबीए कोर्स के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी का बिजनेस इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट भी काफी मशहूर है. यहां के बीबीए प्रोग्राम को IIRF Ranking 2026 में रैंक 5 मिला हुआ है. इस कोर्स में कॉलेज के अनुसार फीस की डिटेल्स अलग-अलग है. कॉलेज वाइज फीस स्ट्रक्चर नीचे देख सकते हैं.
| क्र.सं. | कॉलेज का नाम | सामान्य वर्ग (General) | दिव्यांग (PwD) | एससी/एसटी (SC/ST) |
|---|---|---|---|---|
| 1 | शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज | 14,535 रुपये | 3,555 रुपये | – |
| 2 | दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज | 16,280 रुपये | 1,730 रुपये | – |
| 3 | केशव महाविद्यालय | 14,531 रुपये | 55 रुपये | – |
| 4 | रामानुजन कॉलेज | 18,740 रुपये | 120 रुपये | 18,240 रुपये |
यह भी पढ़ें: तीसरे स्थान से नीचे पहुंचा BHU, IIRF 2026 में कम हुआ विश्वविद्यालय का दबदबा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










