Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल? एक्सपर्ट्स ने बताया ओपनिंग कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai box Office collection day 1

मृणाल ठाकुर और वरुण धवन, फोटो- इंस्टाग्राम

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन और डेविड धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून को रिलीज हो रही है. ट्रेड एक्सपर्ट्स को फिल्म से अच्छी शुरुआत की उम्मीद है.

विज्ञापन

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन की नई कॉमेडी-एंटरटेनर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ इस शुक्रवार यानी 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, राकेश बेदी, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल और मौनी रॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. आइए आपको बताते हैं कि फिल्म की ओपनिंग को लेकर एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं.

डेविड धवन की वापसी को लेकर बढ़ी उम्मीदें

फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा, “मैं यह फिल्म खास तौर पर डेविड धवन के लिए देखना चाहता हूं. उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दी हैं. बस उम्मीद है कि इस बार वह वही पुराना फॉर्मूला दोबारा न दोहराएं, क्योंकि आज के दर्शक पहले से काफी कुछ देख चुके हैं. उनका शानदार करियर रहा है और यह फिल्म भी उसी लेवल की होनी चाहिए.” उनके मुताबिक फिल्म को पहले दिन 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी चाहिए, हालांकि ऐसा होगा या नहीं, यह फिल्म के रिव्यू और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा.

अतुल मोहन ने क्या कहा?

ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन का कहना है कि फिल्म को लेकर अच्छा माहौल बना हुआ है. उन्होंने कहा, “फिल्म हल्की-फुल्की और फुल एंटरटेनमेंट वाली लग रही है. काफी समय बाद वरुण धवन की कोई सोलो फिल्म आ रही है. इसके गाने भी लोगों को पसंद आ रहे हैं. ऊपर से डेविड धवन का नाम जुड़ा है, इसलिए उम्मीद है कि यह एक मजेदार कॉमेडी फिल्म साबित होगी.” अतुल मोहन का अनुमान है कि फिल्म पहले दिन करीब 7 से 8 करोड़ रुपये की कमाई आसानी से कर सकती है.

ओपनिंग कलेक्शन पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

डिस्ट्रीब्यूटर और एग्जीबिटर राज बंसल ने कहा, “अगर फिल्म का कंटेंट अच्छा निकला तो इसकी शुरुआत अच्छी हो सकती है. मेरा अनुमान है कि फिल्म पहले दिन 7 से 8 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है. अगर इसके गाने और ज्यादा लोकप्रिय हुए हैं तो कमाई 1-2 करोड़ रुपये और बढ़ सकती है.” उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल फिल्म का 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेना थोड़ा मुश्किल लग रहा है. हालांकि अगर दर्शकों को फिल्म पसंद आ गई तो शनिवार और रविवार को इसकी कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें- Chand Mera Dil Collection: 12वें दिन कितनी हुई कमाई? रांची में कहां देख सकते हैं ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म?

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola