ePaper

दीपिका की ‘XXX'' का भारत में होगा स्‍पेशल प्रीमियर, विन डीजल भी होंगे मौजूद

Updated at : 27 Oct 2016 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
दीपिका की ‘XXX'' का भारत में होगा स्‍पेशल प्रीमियर, विन डीजल भी होंगे मौजूद

लॉस एंजिलिस: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जैंडर केज’ की रिलीज से पहले जनवरी 2017 में भारत में इसका विशेष प्रीमियर होगा. इसमें एक्शन स्टार विन डीजल भी दिखाई देंगे. हाल ही में विन डीजल ने इस बात का खुलासा किया कि दीपिका ने यहां आने के बाद पहली बात […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जैंडर केज’ की रिलीज से पहले जनवरी 2017 में भारत में इसका विशेष प्रीमियर होगा. इसमें एक्शन स्टार विन डीजल भी दिखाई देंगे. हाल ही में विन डीजल ने इस बात का खुलासा किया कि दीपिका ने यहां आने के बाद पहली बात कही कि फिल्म का भारतीय प्रीमियर होना चाहिए.

49 साल के डीजल ने कहा, ‘जब दीपिका पहली बार अपने किरदार के बारे में बात करने के लिए हमसे मिली तो उन्होंने कहा था कि ‘अगर मैं यह किरदार करती हूं तो आपको एक वादा करना होगा कि भारत में फिल्म का प्रीमियर करेंगे और पिछले हफ्ते ही हमने जनवरी 2017 में भारत में प्रीमियर की योजना बनाई.’

फिल्म 20 जनवरी, 2017 को एक साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होगी. डीजल ने यह भी कहा कि दीपिका अगली अंतरराष्ट्रीय सुपरस्टार हैं और वह इस बात से खुश हैं कि दोनों के बीच शानदार तालमेल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola