ePaper

जानें, काजोल संग काम करने के लिए किस बात का इंतजार कर रहे हैं अजय देवगन ?

Updated at : 27 Oct 2016 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
जानें, काजोल संग काम करने के लिए किस बात का इंतजार कर रहे हैं अजय देवगन ?

अभिनेता अजय देवगन और खूबसूरत वाईफ काजोल इनदिनों आगामी फिल्‍म ‘शिवाय’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. कुछ समय पहले ऐसी चर्चा थी कि काजोल इस फिल्‍म में कैमियो करती नजर आयेंगी लेकिन अजय ने इन बातों का खंडन करते हुए कहा कि फिल्‍म में काजोल का कोई सीन नहीं है. ‘शिवाय’ में अजय के अलावा […]

विज्ञापन

अभिनेता अजय देवगन और खूबसूरत वाईफ काजोल इनदिनों आगामी फिल्‍म ‘शिवाय’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. कुछ समय पहले ऐसी चर्चा थी कि काजोल इस फिल्‍म में कैमियो करती नजर आयेंगी लेकिन अजय ने इन बातों का खंडन करते हुए कहा कि फिल्‍म में काजोल का कोई सीन नहीं है. ‘शिवाय’ में अजय के अलावा सायशा सहगल और एरिका कार भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

फैंस अजय और काजोल का एकसाथ पर्दे पर देखना चाहते हैं. पिछले काफी समय से दोनों ने स्‍क्रीन शेयर नहीं किया है. फैंस की इस चाहत का जवाब देते हुए अजय ने कहा कि वो काजोल के साथ काम करने को तैयार है अगर कोई अच्‍छी सी स्क्रिप्‍ट मिल जाये. चर्चा तो ऐसी भी है कि अजय काजोल को लीड में रखकर एक फिल्‍म बनाने जा रहे हैं.

‘शिवाय’ 28 अक्‍टूबर को रिलीज हो रही है. हाल ही में अजय और काजोल इस फिल्‍म के प्रमोशन के सिलसिले में कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आये थे. फिल्‍म के डायरेक्‍टर और प्रोड्यूसर अजय देवगन ही हैं और फिल्‍म की कहानी भी उन्‍होंने ही लिखी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola