आमिर खान की ''दंगल'' ने रिलीज से पहले ही रच दिया इतिहास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2016 5:02 PM
बॉलीवुड के ‘मि. परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान की आगामी फिल्म ‘दंगल’ ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है. यूट्यूब पर रिलीज होने के साथ ही पहले 24 घंटों में यह सबसे ज्यादा देखा जानेवाला ट्रेलर बन गया है. सिर्फ 6 दिन में ही इस ट्रेलर को यूट्यूब पर लगभग 6 करोड़ से ज्यादा बार […]
बॉलीवुड के ‘मि. परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान की आगामी फिल्म ‘दंगल’ ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है. यूट्यूब पर रिलीज होने के साथ ही पहले 24 घंटों में यह सबसे ज्यादा देखा जानेवाला ट्रेलर बन गया है. सिर्फ 6 दिन में ही इस ट्रेलर को यूट्यूब पर लगभग 6 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
फिल्म हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट की बायोपिक फिल्म हैं जिसमें आमिर खान महावीर का किरदार निभा रहे हैं. उन्हें एक बेटे की चाहत है जो देश को स्वर्ण पदक दिला सके. लेकिन उनके घर में बेटियां पैदा होती हैं. शुरुआत में वे थोड़े हताश होते हैं लेकिन बाद में बेटियों को खुद प्रशिक्षित कर विश्व स्तर का पहलवान बनाते हैं.
फिल्म में ‘गोल्ड तो गोल्ड होता है छोरा लावे चाहे छोरी…’ जैसे कई शानदार डायलॉग्स हैं. फिल्म में आमिर एक पहलवान के किरदार में जंच रहे हैं. इस फिल्म में के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. उन्होंने इस फिल्म के लिए अपना वजन बढ़ाया और फिर घटाया भी. फिल्म में आमिर की पत्नी का किरदार साक्षी तंवर ने निभा रही हैं.
फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और फिल्म का निर्माण आमिर खान, किरण राव और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है.देखें फिल्म का ट्रेलर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










