BEFIKRE SONG: ''नशे सी चढ़ गई...'' गाने में रणवीर-वाणी के शानदार डांस मूव्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2016 2:22 PM
अभिनेता रणवीर सिंह और वाणी कपूर की आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ का नया गाना ‘नशे सी चढ़ गई’ रिलीज हो गया है. इस गाने में दोनों के डांस मूव्स आपको हैरान कर सकते है. आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अपने बोल्डनेस को लेकर शुरुआत से ही चर्चा में है. ‘नशे सी चढ़ गई’ […]
अभिनेता रणवीर सिंह और वाणी कपूर की आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ का नया गाना ‘नशे सी चढ़ गई’ रिलीज हो गया है. इस गाने में दोनों के डांस मूव्स आपको हैरान कर सकते है. आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अपने बोल्डनेस को लेकर शुरुआत से ही चर्चा में है.
‘नशे सी चढ़ गई’ में रणवीर और वाणी की जोड़ी शानदार लग रही है. पेरिस की सड़कों पर फिल्माये गये इस पार्टी एंथम सॉन्ग में रणवीर-वाणी की कैमेस्ट्री शानदार लग रही हैं और गाने के अंत में दोनों एकदूसरे के प्यार में खो जाते हैं. इस गाने को अर्जित सिंह ने गाया है. इस गाने को सुनकर आप भी अपने आप को थिरकने से नहीं रोक पायेंगे.
इस गाने को देखकर आपको शाहरुख खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘जब तक है जान’ के गाने ‘इश्क शवा…’ की याद आ सकती है. रणवीर-वाणी पहली बार एकदूसरे के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. शुरुआत से ही इस रणवीर-वाणी के बीच फिल्माये गये इंटीमेट सीन चर्चा का विषय बने हुए है.
फिल्म के पहले पोस्टर में ही दोनों स्टार्स एकदूसरे को किस करते नजर आये थे. इसके बाद भी जो पोस्टर्स सामने आये हैं उसमें भी दोनों किस करते ही दिखे हैं. आदित्य इस फिल्म के जरिये कई सालों बाद निर्देशन के क्षेत्र में लौट रहे हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर एफिल टावर पर जारी किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










