फैन की ऐसी दीवानगी देखकर नि:शब्द हो गये अजय देवगन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Oct 2016 4:05 PM
अक्सर अपने फेवरेट सेलीब्रिटी को लेकर फैंस की दीवानगी की खबरें आती रहती है. हाल ही में अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘शिवाय’ को लेकर एक फैन ने कुछ ऐसा किया है जिसने अजय को स्पीचलेस कर दिया है. पिछले काफी समय से ‘शिवाय’ अपने एक्शन सीन्स को लेकर चर्चा में है. हाल ही में […]
अक्सर अपने फेवरेट सेलीब्रिटी को लेकर फैंस की दीवानगी की खबरें आती रहती है. हाल ही में अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘शिवाय’ को लेकर एक फैन ने कुछ ऐसा किया है जिसने अजय को स्पीचलेस कर दिया है. पिछले काफी समय से ‘शिवाय’ अपने एक्शन सीन्स को लेकर चर्चा में है.
हाल ही में अजय देवगन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक फैन के हाथ पर टैटू बना है जिसमें ओम के साथ ‘शिवाय’ की फेमस लाइंस लिखी हुई है. फैन की इस दीवानगी को देखकर अजय ने उनकी तारीफ करते हुए कहा,’ तुमने मुझे नि:शब्द कर दिया.’ ‘शिवाय’ में अजय देवगन शानदार एक्शन सीन करते नजर आयेंगे.
You've left me speechless @ayushdube30!
तुम्हारे भीतर बसा है शिवाय। @inkpapercoffeee https://t.co/BsLdGvLjap— Ajay Devgn (@ajaydevgn) October 12, 2016
फैंस की ऐसी ही दीवानगी को देखते हुए शायद अजय देवगन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो अपने फैंस की लॉयल्टी की कद्र करते हैं. बता दें कि फिल्म में सायशा सहगल और एरिका कार मुख्य भूमिका में हैं. ‘शिवाय’ 28 अक्टूबर को रिलीज हो रही है.
‘शिवाय’ और करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ बॉक्स ऑफिस पर भिड़नेवाली है. ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और फवाद खान मुख्य भूमिका में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










