जानें, क्‍या ‘बिग बॉस'' के घर में पूरी हो पायेगी दीपिका पादुकोण की ये इच्छा ?

Updated at : 13 Oct 2016 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
जानें, क्‍या ‘बिग बॉस'' के घर में पूरी हो पायेगी दीपिका पादुकोण की ये इच्छा ?

मुंबई: टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 10वां सीजन जल्‍द ही शुरू होनवाला है. वहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शो के पहले एपिसोड की मेहमान होंगी. दीपिका का कहना है उनकी इच्छा है कि उनकी आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के सभी किरदारों को ‘बिग बॉस’ में इंट्री मिले. इस सीजन को […]

विज्ञापन

मुंबई: टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 10वां सीजन जल्‍द ही शुरू होनवाला है. वहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शो के पहले एपिसोड की मेहमान होंगी. दीपिका का कहना है उनकी इच्छा है कि उनकी आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के सभी किरदारों को ‘बिग बॉस’ में इंट्री मिले.

इस सीजन को भी सुपरस्‍टार सलमान खान होस्‍ट करेंगे. दीपिका यहां अपनी फिल्म ‘XXX’ को प्रमोट करेंगी. इस फिल्म में दीपिका बोल्ड अंदाज में नजर आयेंगी. इतना ही नहीं इस फिल्म में उन्हें एक्शन करते भी देखा जा सकेगा. दीपिका ने इसके लिए प्रोमो शूट कर लिया है और टीवी में इसका प्रमोशन भी शुरू हो चुका है.

बता दें कि दीपिका हॉलीवुड स्टार विन डीजल, रुबी रोज, सैमुअल एल जैक्सन, डोनी येन और टोनी जा के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी. यह फिल्म अगले साल जनवरी में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी. वहीं सलमान के साथ दीपिका के आने से बिग बॉस के पहले एपिसोड का रंग और जम गया है.

बिग बॉस के फॉरमेंट में कई बदलाव किये गये हैं. इस बार शो में आम लोगों को भी इंट्री मिल रही है. आम लोग जो इसमें शामिल होंगे इसके प्रोमो भी आने शुरू हो गये हैं. सलमान और दीपिका को एकसाथ देखने के लिए दर्शक खासा उत्‍साहित हैं. अब फिल्‍म की पूरी टीम को इस शो में लाने की दीपिका की इच्‍छा पूरी होती है या नहीं यह तो वक्‍त आने पर ही पता चल पायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola