ePaper

काजोल और अजय देवगन के बीच ये शख्‍स बना दीवार, देखें तस्‍वीरें

Updated at : 24 Sep 2016 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
काजोल और अजय देवगन के बीच ये शख्‍स बना दीवार, देखें तस्‍वीरें

अभिनेता अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बॉलीवुट की हिट जोडियों में से एक मानी जाती है. दोनों एकदूसरे को बहुत प्‍यार करते है. दोनों हरकदम एकदूसरे का साथ देते हैं इसलिए काजोल अजय की आगामी फिल्‍म ‘शिवाय’ का प्रमोशन कर रही हैं. लेकिन इस बीच एक शख्‍स दोनों के बीच दीवार बनकर खड़ा हो […]

विज्ञापन

अभिनेता अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बॉलीवुट की हिट जोडियों में से एक मानी जाती है. दोनों एकदूसरे को बहुत प्‍यार करते है. दोनों हरकदम एकदूसरे का साथ देते हैं इसलिए काजोल अजय की आगामी फिल्‍म ‘शिवाय’ का प्रमोशन कर रही हैं. लेकिन इस बीच एक शख्‍स दोनों के बीच दीवार बनकर खड़ा हो गया है.

अजय और काजोल के बीच दूरी बढ़ाने वाला यह शख्‍स कोई और नहीं बल्कि बॉस्‍केटबॉल प्‍लेयर सतनाम सिंह है. हाल ही में अजय ने ट्विटर पर एक तस्‍वीर शेयर की है जिसमें उनके साथ काजोल और सतनाम भी नजर आ रहे हैं और अजय ने सतनाम को अपने और काजोल के बीच दीवार बताया है.

चौंकिए मत अजय की तरह हम भी मजाक कर रहे हैं. दरअसल सतनाम इतने लंबे है कि वो इस तस्‍वीर में अजय और काजोल के बीच एक दीवार की तरह लग रहे हैं. अजय और काजोल इनदिनों ‘शिवाय’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं.

बता दें कि ‘शिवाय’ में अभिनय, प्रोडक्‍यशन और डायेक्‍शन का जिम्‍मा अजय देवगन ने उठाया है और काजोल ने मार्केटिंग और प्रमोशन का. फिल्‍म में अजय खतरनाक एक्‍शन सीन करते नजर आयेंगे. फिल्‍म सयेशा सहगल भी है जो इसी फिल्‍म से डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्‍म 28 अक्‍टूबर को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola