अजय देवगन बलि के बकरे की तरह मेरा इस्तेमाल कर रहे हैं: KRK

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2016 8:18 AM

विज्ञापन

मुंबई: कमाल राशिद खान (KRK) ने कहा कि उनका ऑडियो जारी करने का अभिनेता अजय देवगन का कदम फिल्म निर्माता करण जोहर को निशाना बनाने का महज एक जरिया है. ऑडियो में टीवी शो ‘बिग बॉस’ के पूर्व प्रतिभागी खान ने यह स्वीकार किया है कि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के पक्ष में ट्वीट करने […]

विज्ञापन

मुंबई: कमाल राशिद खान (KRK) ने कहा कि उनका ऑडियो जारी करने का अभिनेता अजय देवगन का कदम फिल्म निर्माता करण जोहर को निशाना बनाने का महज एक जरिया है. ऑडियो में टीवी शो ‘बिग बॉस’ के पूर्व प्रतिभागी खान ने यह स्वीकार किया है कि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के पक्ष में ट्वीट करने के लिए उन्हें पैसे मिले हैं.

देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ और जोहर की इस रोमांटिक फिल्म की अगले महीने बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होने वाली है. देवगन ने कल शाम खान और ‘शिवाय’ के निर्माता कुमार मंगत के बीच कथित बातचीत का एक ऑडियो ट्वीट किया, जिसमें मंगत उनसे कह रहे हैं कि वह ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के बारे प्रशंसा भरी बातें लिख रहे हैं जबकि देवगन की फिल्म की आलोचना कर रहे हैं.

खान को इसमें यह जवाब देते हुए सुना गया, ‘‘करण जोहर की फिल्म के बारे में अच्छा ट्वीट करना होगा, उन्होंने मुझे 25 लाख रुपया दिया है.’ ये फिल्में इस दिवाली 28 अक्तूबर को सिनेमाघरों में आ रही हैं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola