ePaper

वरुण-आलिया की नजदीकियों से खफा हैं सिद्धार्थ मल्‍होत्रा!

Updated at : 18 Aug 2016 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
वरुण-आलिया की नजदीकियों से खफा हैं सिद्धार्थ मल्‍होत्रा!

अभिनेता सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और आलिया भट्ट एकदूसरे को डेट कर रहे हैं इस बात से तो सब वाकिफ ही हैं. लेकिन दोनों एकदूसरे को अच्‍छा दोस्‍त ही बताते हैं. वहीं वरुण धवन और आलिया की बढ़ती नजदीकियों ने सिद्धार्थ को थोड़ टेंशन में डाल दिया है. वरुण के बारे में कहा जाता है कि वो […]

विज्ञापन

अभिनेता सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और आलिया भट्ट एकदूसरे को डेट कर रहे हैं इस बात से तो सब वाकिफ ही हैं. लेकिन दोनों एकदूसरे को अच्‍छा दोस्‍त ही बताते हैं. वहीं वरुण धवन और आलिया की बढ़ती नजदीकियों ने सिद्धार्थ को थोड़ टेंशन में डाल दिया है.

वरुण के बारे में कहा जाता है कि वो पिछले काफी समय से डिजायनर नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं. खबरें तो यह भी कह रही है कि वरुण और आलिया की बढ़ती नजदीकियों से नताशा भी असुरक्षित महसूस कर रही हैं इसलिये वे वरुण से मिलने अमेरिका पहुंच गई है.

यह सब हुआ करण जौहर की ड्रीम टूर के दौरान जिसमें शामिल होने के लिए बॉलीवुड कलाकार कैटरीना कैफ, परिणीति चोपड़ा, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और आदित्‍य रॉय कपूर अमेरिका पहुंचे हैं.

कुछ दिनों पहले ही आलिया और सिद्धार्थ को एकसाथ देखा गया था. इसी साल दोनों फिल्‍म ‘कपूर एंड संस’ में नजर आये थे. इसके बाद दोनों की डेटिंग की चर्चा जोरों पर थी. लेकिन दोनों ने अपने रिश्‍ते के बारे में कुछ नहीं कहा.

आपको बता दें कि तीनों कलाकारों (सिद्धार्थ, वरुण और आलिया) ने एकसाथ करण जौहर की फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. फिल्‍म सुपरहिट रही थी और समय के सथ तीनों कलाकारों ने इंडस्‍ट्री में एक अच्‍छी जगह बना ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola