HAPPY B''DAY: जानें ‘श्रीलंकाई ब्यूटी'' जैकलीन फर्नांडीज के बारे में 10 दिलचस्प बातें...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Aug 2016 12:17 PM
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही है. रात से ही उन्हें फैंस की बधाईयां मिल रही हैं. फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग की चुकीं जैकलीन बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार की जाती है. उन्होंने अभी तक के अपने करियर में सलमान खान, रणबीर कपूर और टाइगर श्रॉफ […]
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही है. रात से ही उन्हें फैंस की बधाईयां मिल रही हैं. फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग की चुकीं जैकलीन बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार की जाती है. उन्होंने अभी तक के अपने करियर में सलमान खान, रणबीर कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसे कई हिट कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं. क्या आप जानते हैं जैकलीन के बारे में ये 10 दिलचस्प बातें…
1. जैकलीन का जन्म 11 अगस्त 1985 को श्रीलंका में हुआ था. उनके पिता श्रीलंकन है और मां मलेशियन हैं. चार भाई-बहनों में वे सबसे छोटी हैं.
2. जैकलीन ने मात्र 14 साल की उम्र में कुछ टीवी शोज को भी होस्ट किया था. उन्होंने सि़डनी यूनिवर्सिटी (आस्ट्रेलिया) से मास कम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है.
.jpg&w=3840&q=75)
3. खूबसूरत जैकलीन वर्ष 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स रह चुकी है. वे स्टेज शो में भी हिस्सा लेती हैं.
4. ग्रेजुएट की पढाई पूरी करने के बाद उन्होंने श्रीलंका में एक टीवी रिपोर्टर के तौर पर काम किया था. उन्होंने स्पेनिश, फ्रेंच और अरेबिक भी सीखी.
5. वर्ष 2008 में जैकलीन ने बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद अल खलीफा को डेट किया था. दोनों एक फ्रेंड की पार्टी के दौरान मिले थे. दोनों 2011 में अलग हो गये थे.
6. इसके बाद वर्ष 2011 में ‘हाउसफुल 2’ की शूटिंग के दौरान जैकलीन का नाम डायरेक्टर साजिद खान के साथ जुड़ा. दोनों की शादी की भी अटकलें लगाई जा रही थी. लेकिन अचानक मई 2013 में दोनों के रास्ते अलग हो गये.
7. जैकलीन फर्नांडीज का श्रीलंका में एक रेस्टोरेंट भी है. ‘Kaema Sutra’ नामक इस रेस्टोरेंट में लोगों के लिए पारंपरिक खाना परोसा जाता है. जैकलीन के दादी के नुस्खों की किताब से भी यहां डिश बनाया जाता है.
8. जैकलीन अभिनय के साथ-साथ कई सामाजिक कार्यों से भी ज़ुड़ी हैं. मार्च 2016 में वे दक्षिण भारतीय बाढ़ पीडितों की मदद के लिए चलाये गये अभियान का भी हिस्सा रही थीं.
.jpg&w=3840&q=75)
9. जैकलीन हंसमुख और जिंदादिल अभिनेत्री हैं. उन्होंने फिल्म ‘अलादीन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वे ‘मर्डर 2’ का हिस्सा बनीं. इसके बाद उन्होंने लगातार कई हिट फिल्मों में काम किया है.
10. जैकलीन जल्द ही आगामी फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ में टाइगर श्रॉफ संग रोमांस करती नजर आयेंगी. दोनों पहली बार एकसाथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










