देखें अजय देवगन की ‘शिवाय'' का ट्रेलर, न आदि न अंत है उसका...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2016 10:03 AM

विज्ञापन

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन की आगामी फिल्‍म ‘शिवाय’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में अजय बेहद दमदार नजर आ रहे हैं और ट्रेलर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है फिल्‍म में शानदार एक्‍शन सीन्‍स की भरमार हैं. ट्रेलर रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद हिट हो गया […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन की आगामी फिल्‍म ‘शिवाय’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में अजय बेहद दमदार नजर आ रहे हैं और ट्रेलर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है फिल्‍म में शानदार एक्‍शन सीन्‍स की भरमार हैं. ट्रेलर रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद हिट हो गया है.

ट्रेलर को अबतक 14 लाख से ज्‍यादा लोग देख चुके हैं. फिल्‍म की शूटिंग बुल्‍गारिया और हैदराबाद के कुछ हिस्‍सों में की गई है. फिल्‍म में बर्फ से ढकी खूबसूरत पहाडिया और कई शानदार लोकेशंस भी देखने को मिलेंगे.

अजय ने खुद ट्विटर पर अपने फैंस के लिए ‘शिवाय’ का ट्रेलर रिलीज किया है. उन्‍होंने लिखा,’ ना आदि ना अंत है उसका, वो सबका ना इनका उनका, वही शून्य है वही इकाय, जिसके भीतर बसा शिवाय.’ इस ट्रेलर में अजय एकबार फिर अपने पुराने टफ लुक में दिखाई दे रहे हैं.

बता दें कि अजय इस फिल्‍म में भगवान शिव से प्रेरित एक पालक, संरक्षक और विनाशक के किरदार में नजर आयेंगे. इसी फिल्‍म से सायशा सहगल बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही हैं. इसी फिल्‍म से पोलैंड की अभिनेत्री एरिका बॉलीवुड में इंट्री करने जा रही हैं.

अजय फिल्‍म में अभिनय करने के साथ-साथ इसे डायरेक्‍ट भी कर रहे हैं. अजय पिछले साल से इस फिल्‍म को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं. देखें फिल्‍म का धमाकेदार ट्रेलर:

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola