ePaper

दक्षिण में रजनीकांत के कबाली की धूम, पुडुचेरी में किरण बेदी ने बांटे 147 टिकट

Updated at : 22 Jul 2016 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण में रजनीकांत के कबाली की धूम, पुडुचेरी में किरण बेदी ने बांटे 147 टिकट

चेन्नई: दक्षिण के फिल्मों के महानायक रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कबाली’ आज देश भर में रिलीज हुई और उनको दिवानगी की हद तक चाहने वालों ने नाचते-गाते हुए सिनेमाघरों का रूख किया. भोर में ही सिनेमाघरों का रुख करने वाले कई प्रशंसकों ने रजनीकांत के बडे कटआउट पर हजारों लीटर दूध चढ़ाया. यह देश और […]

विज्ञापन

चेन्नई: दक्षिण के फिल्मों के महानायक रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कबाली’ आज देश भर में रिलीज हुई और उनको दिवानगी की हद तक चाहने वालों ने नाचते-गाते हुए सिनेमाघरों का रूख किया. भोर में ही सिनेमाघरों का रुख करने वाले कई प्रशंसकों ने रजनीकांत के बडे कटआउट पर हजारों लीटर दूध चढ़ाया. यह देश और विदेश के करीब 5,000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है. निर्देशक पा रंजीत की इस फिल्म के कुछ विशेष शो आज सुबह भी चलाए गए. फिल्म तमिलनाडु के एक हजार स्क्रीन पर रिलीज हुई. भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, मलेशिया और सिंगापुर में भी यह फिल्म रिलीज हुई है.

मशहूर सिनेमा घरों के बाहर अभिनेता के कटआउट और बैनर भी लगाए गए है. अपनी खास स्टाइल के लिए विख्यात रजनीकांत की इस फिल्म के रिलीज के मौके पर दिखने वाली दिवानगी का गवाह बनने के लिए जापान से भी उनके कुछ प्रशंसक यहां पहुंचे हैं.
कई स्थानों पर इस फिल्म की कामयाबी के लिए विशेष प्रार्थन का आयोजन किया गया जो इस बात का सबूत है कि ‘लिंगा’ सहित उनकी पिछली दो फिल्मों के नाकाम होने के बावजूद रजनीकांत की लोकप्रियता पर कोई असर नहीं हुआ.
प्रशंसक ‘कबाली दा’ और फिल्म के कुछ दूसरे संवाद बोलते नजर आए. कई लोगों ने दिन के दूसरे शो के निए टिकटें खरीदीं क्योंकि फिल्म का कुछ हिस्सा वह देख नहीं पाए. तमिल में बनी यह फिल्म हिंदी और तेलुगू में डब की गई है. मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरू और केरल के कई शहरों में सिनेमाघर हाउसफुल रहे.रजनीकांत की पिछली फिल्म ‘लिंगा’ के बॉक्स ऑफिस पर असफल रहने के बाद से ही इस फिल्म का उनके प्रशंसक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. कई स्थानों पर कुछ लोगों और संस्थानों द्वारा सारी टिकट बुक करवा लेने की वजह से कुछ प्रशंसक नाराज भी दिखें. लेकिन व्यापक रूप से सिनेमा घरों के बाहर लोग खुश नजर आए. फिल्म के निर्माता कलैपुलि एस थानु हैं. अमेरिका समेत कई देशों में फिल्म पहले ही रिलीज हो चुकी है.
फिल्म ‘कबाली’ का ‘नेरुपुड्डा’ गीत पहले ही हिट हो चुका है. फिल्म का संगीत संतोष नारायण ने दिया है. इसमें राधिका आप्टे धन्सिका और कलैआरासन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस बीच बेंगलूरु से फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग देखने आए लोगों ने समय और स्थान में किए गए बदलाव को लेकर भी शिकायत की। प्रशंसकों के लिए यह विशेष व्यवस्था एयर एशिया ने की थी. चेन्नई के सिनेमा घर में उन्हें फिल्म रजनीकांत के साथ दिखाने का वादा किया गया था लेकिन बाद में स्क्रीनिंग का स्थान बदल दिया गया. कंपनी ने अपनी गलती मानते हुए प्रशंसकों को मुआवजा देने की बात कही है. ‘लिंगा’ के वितरण के समय कथित रूप से फिल्म वितरण कंपनी को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग कर रही फर्म ने ‘कबाली’ की रिलीज रोकने की याचिका दायर की थी जिसे कल मद्रास उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया जिसके बाद आज फिल्म रिलीज हुई. उधर, पुड्डुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत अपने मकानों में शौचालयों का निर्माण कराने वाले ग्रामीणों को ‘कबाली’ फिल्म का मुफ्त टिकट दिया. राज निवास के सूत्रों ने बताया कि बेदी ने 147 ग्रामीणों को मुफ्त में टिकट दिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola