बीच सड़क पर इस लड़की को किस करते दिखे अनुराग कश्‍यप, फोटो हुई वायरल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2016 1:17 PM

विज्ञापन

फिल्‍मकार अनुराग कश्‍यप फिर एकबार सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वो किसी फिल्‍म की व‍जह से नहीं बल्कि अपनी लव लाईफ को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्‍वीर वायरल हो रही है जिसमें अनुराग बीच सड़क पर एक लड़की को किस करते नजर आ रहे हैं. वहीं […]

विज्ञापन

फिल्‍मकार अनुराग कश्‍यप फिर एकबार सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वो किसी फिल्‍म की व‍जह से नहीं बल्कि अपनी लव लाईफ को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्‍वीर वायरल हो रही है जिसमें अनुराग बीच सड़क पर एक लड़की को किस करते नजर आ रहे हैं. वहीं यह लड़की कोई और नहीं बल्कि उनकी कथित गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी हैं.

ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों छुट्टियां मनाने न्‍यूयॉर्क गये थे और वहीं दोनों की तस्‍वीर कैमरे में कैद हो गई. इस तस्‍वीर को शुभ्रा के एक करीबी मित्र ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है. इतना ही नहीं उन्‍होंने कैप्‍शन में दोनों को ‘MY LITTLE LOVEBIRDS’ लिखा है.

undefined

खबरों की मानें तो 22 वर्षीय शुभ्रा मीडिया की स्‍टूडेंट हैं और पिछले साल ही उन्‍होंने मुंबई से सेंट जेवियर कॉलेज से पढ़ाई पूरी की है. फिलहाल वे अनुराग की प्रोडक्‍शन कंपनी ‘फैंटम फिल्‍म्‍स’ के साथ मिलकर काम कर रही हैं. ऐसा भी कहा जा रहा है कि दोनों लिव-इन में रह रहे हैं. हालांकि अनुराग ने ऐसी खबरों का खंडन किया है.

गौरतलब है कि उनकी पिछली दोनों शादियां टूट चुकी हैं. उन्‍होंने पहली शादी आरती बजाज और दूसरी शादी कल्कि कोचलीन से की थी. अनुराग 43 साल के हैं और शुभ्रा 22 साल की हैं. दोनों की उम्र में काफी अंतर है लेकिन इस तस्‍वीर के सामने आने के बाद दोनों की अफेयर की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola