ePaper

DAY 2: लगातार 14 घंटे की शूटिंग के बाद प्रियंका ने शेयर की ये क्‍यूट सेल्‍फी...

Updated at : 14 Jul 2016 2:04 PM (IST)
विज्ञापन
DAY 2: लगातार 14 घंटे की शूटिंग के बाद प्रियंका ने शेयर की ये क्‍यूट सेल्‍फी...

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी टीवी शो ‘क्‍वाटिकों’ सीजन 2 की शूटिंग शुरू कर दी है. दूसरे दिन उन्‍होंने 14 घंटे से ज्‍यादा की शूटिंग की. उन्‍होंने इंस्‍टग्राम पर इस बात की जानकारी देते हुए सेट की एक तस्‍वीर शेयर की है. प्रियंका का लुक बेहद दमदार लग रहा है. लगातार इतनी देर शूटिंग […]

विज्ञापन

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी टीवी शो ‘क्‍वाटिकों’ सीजन 2 की शूटिंग शुरू कर दी है. दूसरे दिन उन्‍होंने 14 घंटे से ज्‍यादा की शूटिंग की. उन्‍होंने इंस्‍टग्राम पर इस बात की जानकारी देते हुए सेट की एक तस्‍वीर शेयर की है. प्रियंका का लुक बेहद दमदार लग रहा है.

लगातार इतनी देर शूटिंग करने के बाद भी उनकी चेहरे पर थकावट नजर नहीं आई और उन्‍होंने एक क्‍यूट सी सेल्‍फी पोस्‍ट की है. ‘क्‍वाटिकों’ की शूटिंग शूरू करने से पहले प्रियंका ने अपनी मां के साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड किया था. अब वे शूटिंग की ओर पूरा फोकस कर रही हैं.

https://www.instagram.com/p/BH0g2tfAjqw/

प्रियंका ने शूटिंग के पहले दिन की एक तस्वीर इंस्‍टाग्राम पर पोस्ट की थी जिसमें वे भूरे रंग की पतलून और उसी रंग के एक लंबे जैकेट में दिखाई दी थी. प्रियंका शूटिंग को लेकर खासा उत्‍साहित हैं और वे लगातार अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शूटिंग से जुडी तमाम जानकारियां दे रही हैं.

https://www.instagram.com/p/BHyNuPUhsd6/

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola