‘क्वांटिको'' सीजन 2 की शूटिंग शुरू, बोलीं प्रियंका- जल्दी मिलते हैं...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2016 11:46 AM
लॉस एंजिल्स : बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉलीवुड टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरु कर दी है. 33 वर्षीया अभिनेत्री ने रोमांचक श्रृंखला के पहले सत्र के साथ इसकी शुरुआत की. उन्होंने शूटिंग के पहले दिन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा कि […]
लॉस एंजिल्स : बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉलीवुड टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरु कर दी है. 33 वर्षीया अभिनेत्री ने रोमांचक श्रृंखला के पहले सत्र के साथ इसकी शुरुआत की. उन्होंने शूटिंग के पहले दिन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की.
उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा कि ‘क्वांटिको-2 के लिए सेट पर पहला दिन…टॉम गन के लिए तैयार दुनिया…सितंबर में टीवी स्क्रीन के लिए अपने रास्ते पर एलेक्स पारिश…जल्दी ही मिलते है.’ तस्वीर में प्रियंका एक भूरे रंग की पतलून और उसी रंग के एक लंबे जैकेट में दिख रही है.
https://www.instagram.com/p/BHyNuPUhsd6/
इस शो के निर्माता जोश सफरान के अनुसार ‘आगामी सभी सीजन में एलेक्स पारिश के रुप में प्रियंका का कैरेक्टर केंद्र में रहेगा. इसके अलावा प्रियंका हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में नजर आयेंगी जिसमें वे निगेटिव किरदार में नजर आयेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










