VIDEO: सीढियों से गिरे कमल हासन, पैर में फ्रैक्चर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2016 10:40 AM
साउथ के जानेमाने अभिनेता कमल हासन आज सुबह चेन्नई के अपने दफ्तर की सीढियों पर गिर गये जिसके बाद उन्हें यहां के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उनके दायें पैर में फ्रैक्चर हो गया है. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और डॉक्टरों का कहना है कि अगर […]
साउथ के जानेमाने अभिनेता कमल हासन आज सुबह चेन्नई के अपने दफ्तर की सीढियों पर गिर गये जिसके बाद उन्हें यहां के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उनके दायें पैर में फ्रैक्चर हो गया है.
फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और डॉक्टरों का कहना है कि अगर चोट गंभीर हुई तो सर्जरी भी करनी पड़ सकती है. ऐसा कहा जा रहा है कि अपने ऑफिस में वे अचानक स्लिप कर गये और गिर गये.
‘पपनासम’ के 61 वर्षीय अभिनेता के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि आज सुबह अलवरपेट में अपने कार्यालय में फिसल जाने के कारण उन्हें चोट लग गई और उनके दाहिने पैर की हड्डी टूट गयी.
कमल हासन अपनी फिल्मों में अपने स्टंट्स को लेकर भी जाने जाते हैं. उनको शूटिंग के दौरान कई बार छोटी-मोटी चोटें आई है. उन्होंने बॉलीवुड की भी ‘सदमा’ और ‘एक दूजे के लिए’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










