ePaper

CONFIRMED: भंसाली को मिल गईं ‘पद्मावती''

Updated at : 11 Jul 2016 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
CONFIRMED: भंसाली को मिल गईं ‘पद्मावती''

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही खुलासा किया है कि उन्‍होंने अगली फिल्‍म साइन कर ली है और सितंबर माह में फिल्‍म की शूटिंग शुरू हो सकती है. हालांकि उन्‍होंने फिल्‍म का नाम नहीं बताया लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्‍म संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावती’ है. फिल्‍म में भंसाली खिलजी वंश […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही खुलासा किया है कि उन्‍होंने अगली फिल्‍म साइन कर ली है और सितंबर माह में फिल्‍म की शूटिंग शुरू हो सकती है. हालांकि उन्‍होंने फिल्‍म का नाम नहीं बताया लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्‍म संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावती’ है.

फिल्‍म में भंसाली खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पद्मावती के प्रति उनके आकर्षण को पर्दे पर दिखाना चाहते हैं. रानी पद्मावती अपनी खूबसूरती और साहस को लेकर प्रसिद्ध थीं.

खबरें तो भी आ रही हैं कि फिल्‍म में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका रणवीर सिंह निभा सकते हैं और रानी पद्मावती के पति राणा रतन सिंह की भूमिका फिल्‍म ‘मसान’ के अभिनेता विकी कौशल निभा सकते हैं.

दीपिका की भंसाली के साथ तीसरी फिल्‍म होगी. इससे पहले उन्‍होंने ‘रामलीला’ और ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में भंसाली के साथ काम किया था. दोनों ही फिल्‍मों के लिए दीपिका की खूब तारीफ हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola