ePaper

मुझे सिर्फ दिखने के लिए हिंदी फिल्म करने की जरुरत नहीं: प्रियंका चोपड़ा

Updated at : 02 Jul 2016 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
मुझे सिर्फ दिखने के लिए हिंदी फिल्म करने की जरुरत नहीं: प्रियंका चोपड़ा

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपना करियर हॉलीवुड में बनाने में व्यस्त हैं लेकिन उन्हें ऐसा नहीं लगता है कि हिंदी फिल्मों में काम नहीं करने से भारत के दर्शक उन्हें भूल जाएंगे. प्रियंका ने कहा, ‘कई अभिनेता और अभिनेत्री थोडे समय के लिए फिल्मों से दूर रहे हैं और दो-तीन वर्षों तक उनकी […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपना करियर हॉलीवुड में बनाने में व्यस्त हैं लेकिन उन्हें ऐसा नहीं लगता है कि हिंदी फिल्मों में काम नहीं करने से भारत के दर्शक उन्हें भूल जाएंगे.

प्रियंका ने कहा, ‘कई अभिनेता और अभिनेत्री थोडे समय के लिए फिल्मों से दूर रहे हैं और दो-तीन वर्षों तक उनकी कोई भी फिल्में नहीं आयी. मुझे नहीं लगता कि अगर दर्शक मुझे बॉलीवुड फिल्मों में नहीं देखेंगे तो वे मुझे भूल जाएंगे. मैं असुरक्षित महसूस करने वाली इंसान नहीं हूं.’

वह फिलहाल किसी हिंदी फिल्म में नजर नहीं आएंगी लेकिन उनके पास उनका हिट टीवी शो ‘क्वांटिको’ का सीजन दो और हॉलीवुड फिल्म ‘बेवाच’ है.

उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि सिर्फ दिखाई दिये जाने के लिए मुझे एक फिल्म (हिंदी में) को करने की जरुरत है. मेरा शो (क्वांटिको) प्रत्येक शनिवार को आता है और आप सभी मुझे परदे पर देख सकते हैं. मेरी फिल्म ‘बेवाच’ भी (अगले वर्ष गर्मियों में) रिलीज होने जा रही है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola