जानें, रणवीर संग ब्रेकअप को लेकर क्या बोली दीपिका पादुकोण ?

इस साल के शुरूआत से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में हो रहे ब्रेकअप्स ने दर्शकों को चौंकाया है. खबरें आ रही है कि अब अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का भी ब्रेकअप हो गया है. दोनों के बीच ‘बाजीराव मस्तानी’ के दौरान किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो गया था. फिल्म ‘रामलीला’ के बाद […]
इस साल के शुरूआत से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में हो रहे ब्रेकअप्स ने दर्शकों को चौंकाया है. खबरें आ रही है कि अब अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का भी ब्रेकअप हो गया है. दोनों के बीच ‘बाजीराव मस्तानी’ के दौरान किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो गया था.
फिल्म ‘रामलीला’ के बाद दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियां पर थी. दोनों कई कार्यक्रमों में साथ नजर आये और इशारों-इशारों में इस रिश्ते को स्वीकारते नजर आये. लेकिन खबरों की मानें तो ‘बाजीराव मस्तानी’ के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर मिसअंडरस्टैडिंग हो गई थी जिसके बाद दोनों ने इसे सुलझाने की भी कोशिश नहीं की.
जब एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका से रणवीर संग ब्रेकअप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसकर जवाब दिया,’ इसमें बताने जैसी कोई बात ही नहीं है. मैंने पहले भी कहा था कि मैं इन अफवाहों पर कुछ नहीं बोलूंगी और आगे भी कुछ बोलने की योजना नहीं है.’
इसके बाद दीपिका ने आगे कहा,’ वे (रणवीर) हमेशा मेरी लाइफ का एक अहम हिस्सा रहेंगे जो कभी बदल नहीं सकता.’
दीपिका हाल ही में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘xXx’ की शूटिंग कर भारत वापस लौटी हैं. फिल्म में विन डीजल भी मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




