ePaper

Box-office: जानें पहले वीकेंड पर ''उड़ता पंजाब'' की कमाई...

Updated at : 20 Jun 2016 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
Box-office: जानें पहले वीकेंड पर ''उड़ता पंजाब'' की कमाई...

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और आलिया भट्ट स्‍टारर हालिया रिलीज फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ ने पहले वी‍केंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 33.80 करोड़ की कमाई कर ली है. इस कमाई के साथ ही फिल्‍म इस साल की पांचवी सबसे बड़ी ओपनर फिल्‍म बन गई है. अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म ने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और आलिया भट्ट स्‍टारर हालिया रिलीज फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ ने पहले वी‍केंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 33.80 करोड़ की कमाई कर ली है. इस कमाई के साथ ही फिल्‍म इस साल की पांचवी सबसे बड़ी ओपनर फिल्‍म बन गई है.

अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म ने रिलीज के पहले दिन 10.05 करोड़, शनिवार को 11.25 करोड़ और रविवार को 12.50 करोड़ की कमाई कर ली है. इस तरह कुल मिलाकर फिल्‍म ने 33.80 करोड़ की कमाई कर ली है. इसकी जानकारी ट्रेंड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने दी है.

इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्‍म ‘हाउसफुल 3’ जिसने वीकेंड पर 53.31 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरी शाहरुख खान की ‘फैन’ (52.35), तीसरे नंबर पर अक्षय कुमार की ही ‘एयरलिफ्ट’ (44.30) और चौथे नंबर पर टाइगर श्रॉफ की ‘बागी’ (38.58) ने करोड़ की कमाई की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola