पहलाज निहलानी ने कहा - उम्मीद है "उड़ता पंजाब" अच्छा प्रदर्शन करेगी, बधाई
Updated at : 17 Jun 2016 7:03 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: सेंसर बोर्ड के प्रमुख पहलाज निहालनी ने आज नशे की लत थीम वाली फिल्म ‘उडता पंजाब’ की रिलीज पर फिल्म की टीम को बधाई दी.पहलाज ने कहा कि उन्हें आशा है कि आज बडे पर्दे पर रिलीज हो रही अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित फिल्म बाक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी. उन्होंने यहां संवाददाताओं से […]
विज्ञापन
मुंबई: सेंसर बोर्ड के प्रमुख पहलाज निहालनी ने आज नशे की लत थीम वाली फिल्म ‘उडता पंजाब’ की रिलीज पर फिल्म की टीम को बधाई दी.पहलाज ने कहा कि उन्हें आशा है कि आज बडे पर्दे पर रिलीज हो रही अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित फिल्म बाक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी.
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘फिल्म के निर्माताओं और कलाकारों को बधाई देना चाहता हूं. मुझे आशा है कि यह बडी सफलता हासिल करेगी.” शाहिद कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड द्वारा कई कट लगाने पर विवाद हो गया था.यह फिल्म पंजाब में मादक पदार्थों की समस्या और युवाओं पर इसके प्रभाव की पृष्ठभूमि में बनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




