''शिवाय'' का पोस्टर रिलीज, देखें सायशा सहगल की खूबसूरत तसवीर...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jun 2016 4:15 PM
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘शिवाय’ में अभिनेत्री सायशा सहगल का फर्स्टलुक रिलीज हो गया है. सायशा इस पोस्टर में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. अजय फिल्म के निर्देशन के अलावा फिल्म में अभिनय भी कर रहे हैं. सायशा के इस लुक को ‘शिवाय’ के ऑफिशियल साइट पर शेयर किया गया है. […]
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘शिवाय’ में अभिनेत्री सायशा सहगल का फर्स्टलुक रिलीज हो गया है. सायशा इस पोस्टर में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. अजय फिल्म के निर्देशन के अलावा फिल्म में अभिनय भी कर रहे हैं.
सायशा के इस लुक को ‘शिवाय’ के ऑफिशियल साइट पर शेयर किया गया है. साथ ही सायशा ने भी अपने साइट पर शेया करते हुए लिखा,’ शिवाय में ये मेरा पहला लुक है, आप सभी का आर्शीवाद चाहिये.’
Here's presenting the ravishing @sayyeshaa Welcome her as she joins the journey of Shivaay. pic.twitter.com/a9okxhlhoX
— Shivaay (@ShivaayTheFilm) June 16, 2016
आपको बता दें कि सायशा दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन है. सलमान खान की सलाह के बाद वे बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है. फिल्म में अजय देवगन के आपोजिट दिखाई देंगी. अजय ने फिल्म के कई पोस्टर शेयर किये हैं जिसमें वे खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं.
अजय ने इससे पहले वर्ष 2008 में फिल्म ‘यू मी और हम’ का निर्देशन किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. अजय इससे पहले फिल्म ‘दृयश्म’ में नजर आये थे, जिसमें अपने गंभीर लुक के लिए उन्होंने दर्शकों से खूब तारीफें बटोरी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










