ePaper

यामी गौतम ने कहा, रोमांटिक दृश्य को फिल्माना नीरस भरा काम

Updated at : 14 Jun 2016 11:38 AM (IST)
विज्ञापन
यामी गौतम ने कहा, रोमांटिक दृश्य को फिल्माना नीरस भरा काम

मुंबई : पर्दे पर रोमांटिक दृश्यों को फिल्माना नीरस भरा काम है. यह कहना अभिनेत्री यामी गौतम का है. उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान पर्दे पर रोमांटिक दृश्यों को फिल्माने में काफीनीरसता महसूस होती है. यह बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं होता है. 27 वर्षीय यामी अपनी आगामी फिल्म ‘‘जुनूनियत’ में नजर आएंगी. यह फिल्म […]

विज्ञापन

मुंबई : पर्दे पर रोमांटिक दृश्यों को फिल्माना नीरस भरा काम है. यह कहना अभिनेत्री यामी गौतम का है. उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान पर्दे पर रोमांटिक दृश्यों को फिल्माने में काफीनीरसता महसूस होती है. यह बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं होता है. 27 वर्षीय यामी अपनी आगामी फिल्म ‘‘जुनूनियत’ में नजर आएंगी. यह फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित है और इसमें अभिनेत पुलकित सम्राट भी हैं.

यामी ने कहा, ‘‘पर्दे पर रोमांटिक दृश्य करना सबसे नीरस भरा काम है. हम अत्यधिक ठंड जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों में शूटिंग करते हैं. उन सभी अभिनेताओं को हमारा सम्मान जो कठिन मौसम में शूटिंग करते हैं क्योंक यह आसान काम नहीं है.’ फिल्म ‘‘विकी डोनर’ की अभिनेत्री को लगता है कि फिल्म में सह-अभिनेता के साथ अच्छा तालमेल बनना बहुत जरुरी है.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि किसी भी फिल्म में कलाकारों के बीच अच्छे तालमेल की आवश्यकता होती है.’ इससे पहले यामी और पुलकित फिल्म ‘‘सनम रे’ में भी साथ में काम कर चुके हैं और अब उनकी फिल्म ‘‘जुनूनियत’ 17 जून को रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola