‘आशिकी 3'' के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं सिद्धार्थ-आलिया : मुकेश भट्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2016 3:02 PM
मुंबई : निर्माता मुकेश भट्ट का कहना है कि ‘आशिकी’ सीरीज की तीसरी फिल्म ‘आशिकी 3′ के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट की जोड़ी को साइन किया गया है, क्योंकि फिल्म के लिए यह जोडी बिल्कुल उपयुक्त है. ‘आशिकी 3′ सिद्धार्थ और आलिया की तीसरी फिल्म है, इससे पहले दोनों ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ […]
मुंबई : निर्माता मुकेश भट्ट का कहना है कि ‘आशिकी’ सीरीज की तीसरी फिल्म ‘आशिकी 3′ के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट की जोड़ी को साइन किया गया है, क्योंकि फिल्म के लिए यह जोडी बिल्कुल उपयुक्त है.
‘आशिकी 3′ सिद्धार्थ और आलिया की तीसरी फिल्म है, इससे पहले दोनों ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और ‘कपूर एंड संस’ में साथ काम कर चुके हैं. संगीतमय-रोमांटिक पृष्ठभूमि की इस फिल्म की पहली कड़ी वर्ष 1990 में रिलीज हुई थी, जो उस समय की सबसे हिट फिल्म थी.
भट्ट ने बताया, ‘हां, यह सच है. हमने इस फिल्म के लिए सिद्धार्थ और आलिया को साइन किया है. इस भूमिका के लिए दोनों बिल्कुल उपयुक्त हैं. जब भी हम फिल्म बनाते हैं तो उसके लिए उपयुक्त कलाकार का चयन करना चाहते हैं और इस फिल्म के लिए ये दोनों ही उपयुक्त हैं.’
मोहित सूरी निर्देशित इसकी सीक्वल ‘आशिकी 2′ 2013 में रिलीज हुई थी, जिसमें श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने अभिनय किया था. अब सूरी इस सफल फिल्म की तीसरी कड़ी बनाने के लिए तैयार हैं.
यह पूछे जाने पर कि फिल्म की शूटिंग कब शुरु होगी, भट्ट ने बताया, ‘फिलहाल हम कलाकारों की तारीख और अन्य जानकारियां लेने की प्रक्रिया में हैं. फिल्म की शूटिंग कब शुरु होगी, इस पर जल्द ही फैसला होगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










