4 साल बाद फिर से रैकेट थामेंगी सेरेना विलियम्स, टेनिस कोर्ट पर होगी वापसी

Updated:
विज्ञापन
Serena Williams

सेरेना विलियम्स

Serena Williams : 319 सप्ताह तक टेनिस की नंबर वन खिलाड़ी का खिताब अपने नाम करने वाली टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स एक बार फिर टेनिस कोर्ट पर वापसी कर रही है.

विज्ञापन

Serena Williams : टेनिस जगत के लिए एक बेहद सुखद खबर सामने आई है. 23 बार की ग्रैंड स्लैम सिंगल्स चैंपियन सेरेना विलियम्स ने पेशेवर टेनिस में अपनी वापसी का ऐलान कर दिया है. 44 साल की सेरेना करीब 4 साल के लंबे अंतराल के बाद टेनिस कोर्ट पर अपना जलवा बिखेरते दिखेंगी.

क्वीन्स क्लब से होगी अगले सफर की शुरुआत

सेरेना विलियम्स लंदन में होने वाले HSBC चैंपियनशिप में महिला डबल्स के साथ वापसी कर रही हैं. उन्हें इस ग्रास-कोर्ट टूर्नामेंट के लिए वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गयी है. अपने वापसी पर उत्साह जाहिर करते हुए सेरेना ने कहा, क्वीन्स क्लब इस नए सफर की शुरुआत करने के लिए सबसे सही जगह है. ग्रास कोर्ट ने मुझे मेरे करियर के कुछ सबसे यादगार पल दिए है. मैं खेल के इस ऐतिहासिक मंच पर दोबारा भाग लेने के लिए बेहद उत्साहित हूं.

2022 US ओपन के बाद से थीं दूर

सेरेना विलियम्स ने अपना आखिरी लीगल मैच साल 2022 के US ओपन में खेला था, जहां तीसरे दौर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. उस समय उन्होंने सीधे तौर पर रिटायरमेंट शब्द का इस्तेमाल न करते हुए कहा था कि वह टेनिस से दूर होकर जीवन के दूसरे पहलुओं की ओर इवॉल्व हो रही हैं.

लगातार चल रही थीं सेरेना की तैयारियां

सेरेना की यह वापसी अचानक नहीं हुई है. रिपोर्ट्स के अनुसार वे पिछले साल के अंत में ही एंटी-डोपिंग टेस्टिंग पूल में चुपचाप शामिल हो गयी थीं. इस साल फरवरी में छह महीने की टेस्टिंग कैंप पूरी करने के बाद वह लीगल तौर पर WTA टूर में खेलने के लिए योग्य हो गयी थीं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कोर्ट पर ट्रेनिंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद से ही उनके वापसी की बात होने लगी थी.

(इनपुट: स्वयं ऋषि)

ये भी पढ़ें : अजय जडेजा ने वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम इंडिया में मांगी जगह, कहा-इससे अच्छा क्या खेलेगा?

नीट पेपर लीक : आरोपियों की हिरासत अवधि 15 जून तक बढ़ी, एक आरोपी को परीक्षा के लिए पढ़ाई की अनुमति मिली

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola