CWG 2026: तीसरे दिन इन खेलों में मेडल जीतने उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026, तीसरा दिन (एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

CWG 2026 Day 3 schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के खिलाड़ी लॉन बॉल्स, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक और तैराकी में मेडल के लिए चुनौती पेश करेंगे. देखें पूरा शेड्यूल.

विज्ञापन

CWG 2026 Day 3 schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार अभियान लगातार जारी है. पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने भारत के लिए पहला पदक जीतकर इतिहास रच दिया, जबकि स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर अपना पदक सुनिश्चित कर लिया है. अब प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी भारत की नजर कई खेलों में दमदार प्रदर्शन और संभावित पदकों पर रहेगी. 25 जुलाई को भारतीय खिलाड़ी आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक, लॉन बॉल्स, मुक्केबाजी, तैराकी और 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल सहित कई खेल में चुनौती पेश करेंगे. दिन की शुरुआत से लेकर देर रात तक भारतीय एथलीट एक के बाद एक मुकाबलों में उतरेंगे.

विज्ञापन

जिम्नास्टिक में प्रणति नायक पर रहेंगी निगाहें

भारतीय महिला जिम्नास्टिक टीम तीसरे दिन अपने अभियान की शुरुआत करेगी. अनुभवी जिम्नास्ट प्रणति नायक टीम की अगुआई करेंगी. उनके साथ निश्का अग्रवाल, ईशिता रेवाले और प्रतिष्ठा सामंत महिला टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन (सबडिविजन-1) में हिस्सा लेंगी. भारतीय टीम से बेहतर तालमेल और मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद होगी, क्योंकि यह मुकाबला टीम और व्यक्तिगत दोनों वर्गों के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

समय: रात 8:15 बजे

लॉन बॉल्स में रूपा रानी तिर्की-पिंकी सिंह पर पदक की उम्मीद

लॉन बॉल्स में भारत की महिला युगल जोड़ी (Women's Doubles Pair) रूपा रानी तिर्की और पिंकी सिंह सेक्शन-बी के मुकाबले में टोंगा की पेरिस बेकर और मिलिका नाथन की जोड़ी से भिड़ेगी. यह मुकाबला अगले दौर की संभावनाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा. इसके अलावा पुरुष एकल सेक्शन-डी में पुतुल सोनोवाल का सामना मलेशिया के इज्जत जुल्केपल से होगा.

महिला युगल: दोपहर 3:50 बजे पुरुष एकल: शाम 7:30 बजे

मुक्केबाजी में सचिन सिवाच की चुनौती

भारतीय मुक्केबाजी दल के लिए तीसरा दिन भी अहम रहेगा. पुरुष 60 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में सचिन सिवाच कनाडा के केओमा अल-अहमदीह के खिलाफ रिंग में उतरेंगे. सचिन जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाने की कोशिश करेंगे, जहां भारत को उनसे पदक की भी उम्मीद है.

समय: शाम 4:00 बजे

तैराकी में हीट्स से फाइनल तक पहुंचने की कोशिश

तैराकी में भारत के दो प्रमुख तैराक धक्षन शशिकुमार और आर्यन नेहरा पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल की हीट्स में हिस्सा लेंगे. दोनों खिलाड़ियों का लक्ष्य पहले हीट्स से क्वालिफाई कर रात में होने वाले फाइनल में जगह बनाना होगा. यदि दोनों में से कोई भी तैराक फाइनल के लिए क्वालिफाई करता है तो भारत के पास पदक जीतने का अवसर होगा. फाइनल में वही खिलाड़ी उतरेंगे जो हीट्स से क्वालिफाई करेंगे.

हीट्स: शाम 4:19 बजे से

  • धक्षन शशिकुमार (हीट-3)
  • आर्यन नेहरा (हीट-4)

संभावित फाइनल: रात 11:37 बजे

3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल में भारत का मुकाबला वेल्स से

3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल महिला पूल-बी मुकाबले में भारतीय टीम वेल्स के खिलाफ खेलेगी. टीम में लक्ष्मी रायन्नावर, रितु इरेंगबम, रीना गुप्ता और मीनाक्षी जाधव शामिल हैं. भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अगले चरण की राह आसान करना चाहेगी.

समय: शाम 4:35 बजे

तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

समयस्पर्धाभारतीय खिलाड़ी
दोपहर 3:50 बजेलॉन बॉल्स महिला युगलरूपा रानी तिर्की, पिंकी सिंह
शाम 4:00 बजेबॉक्सिंग (60 किग्रा)सचिन सिवाच
शाम 4:19 बजे सेपुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्सधक्षन शशिकुमार, आर्यन नेहरा
शाम 4:35 बजे3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉलभारत बनाम वेल्स
शाम 7:30 बजेलॉन बॉल्स पुरुष एकलपुतुल सोनोवाल
रात 8:15 बजेआर्टिस्टिक जिम्नास्टिकप्रणति नायक, निश्का अग्रवाल, ईशिता रेवाले, प्रतिष्ठा सामंत
रात 11:37 बजे*पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनलक्वालिफाई करने पर धक्षन शशिकुमार और आर्यन नेहरा

भारत की नजर रहेगा पदकों का सिलसिला जारी रखने पर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शुरुआती दिनों में पॉजिटिव शुरुआत की है. झंडू कुमार के ऐतिहासिक पदक और लवलीना बोरगोहेन के सेमीफाइनल में पहुंचने से भारतीय दल का मनोबल काफी ऊंचा है. अब तीसरे दिन अलग-अलग खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के सामने अपनी चुनौती को सफलतापूर्वक पार करने और देश के पदकों की संख्या बढ़ाने का अवसर होगा. पूरे दिन खेल प्रेमियों की नजर भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी.

इसे भी पढ़े- CWG 2026: ग्लासगो में छाए बिहार के झंडू कुमार, पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को दिलाया पहला ब्रॉन्ज मेडल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola