बिहार के इन 11 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
तेज हवा के साथ बारिश की सांकेतिक तस्वीर

तेज हवा के साथ बारिश की सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है. पटना समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पटना समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज राज्य के 11 जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.

वहीं, बाकी 27 जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. हालांकि बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और नमी के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है.

IMD ने ट्वीट कर दी जानकारी
IMD ने ट्वीट कर दी जानकारी

24 घंटे में कई जिलों में झमाझम बारिश

बीते 24 घंटे के दौरान खगड़िया, नालंदा, पटना समेत कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. कई जगह पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे. बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली.

आकाशीय बिजली बनी आफत, 10 लोगों की मौत

बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी जानलेवा साबित हुई है. पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से राज्य में 10 लोगों की मौत हो गई. सबसे ज्यादा असर नवादा में देखने को मिला, जहां चार लोगों की जान चली गई. दो महिलाएं झुलस भी गईं. वहीं, शेखपुरा में भी बिजली गिरने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई.

कभी तेज बारिश, कभी उमस... आखिर क्यों बदल रहा है मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून फिलहाल सक्रिय है, लेकिन बारिश कराने वाली प्रणालियां लगातार अपनी स्थिति बदल रही हैं. इसी वजह से मौसम बार-बार बदल रहा है. मानसूनी ट्रफ बिहार के आसपास बनी हुई है. इसकी स्थिति बदलने से कहीं तेज बारिश हो रही है तो कहीं सिर्फ बादल छाए रहते हैं.

हवा में नमी काफी अधिक है. जब बारिश नहीं होती तो यही नमी उमस बढ़ा देती है. वहीं दोपहर की गर्मी के बाद स्थानीय बादल तेजी से बनते हैं, जिससे अचानक बारिश और गरज-चमक शुरू हो जाती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम?

पटना में आज भी दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. दोपहर या शाम के समय एक-दो दौर की बारिश हो सकती है.

बारिश के बाद तापमान में हल्की कमी आएगी, लेकिन नमी अधिक रहने से उमस बनी रहेगी. आज अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

शुक्रवार को सुबह से शाम तक पटना में रुक-रुककर बारिश हुई. शाम 5:30 बजे तक 39 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. इससे अधिकतम तापमान गिरकर 31.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.

अब भी सामान्य से 37% कम बारिश

मानसून सक्रिय होने के बावजूद बिहार में अब तक सामान्य से काफी कम बारिश हुई है.

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय तक राज्य में 432.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 273.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है. यानी अब तक करीब 37 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

यह स्थिति किसानों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. हालांकि विभाग का अनुमान है कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में मानसून और मजबूत होगा. इससे कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है और वर्षा की कमी कुछ हद तक पूरी हो सकती है.

Also Read: बिहार बंद आज: 70 हजार जवान तैनात, पटना समेत कई जिलों में स्कूल बंद, एयरपोर्ट और स्टेशनों पर हाई अलर्ट



विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन