Drishyam 3 की शूटिंग हुई पूरी, डायरेक्टर ने अजय देवगन की फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट

दृश्यम फोटो- इंस्टाग्राम
Drishyam 3: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ फाइनली पूरी हो चुकी है. मोस्ट अवेटेड फिल्म अब पोस्ट-प्रोडक्शन फेज में पहुंच चुकी है. डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने इसकी अनाउंसमेंट की है.
Drishyam 3: फाइनली दृश्यम 3 की शूटिंग खत्म हो गई है. निर्देशक अभिषेक पाठक ने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की. हिंदी वर्जन में अजय देवगन, विजय सालगांवकर के रूप में वापसी करते हैं, जो अपने परिवार को काले अतीत से बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं.
दृश्यम 3 की शूटिंग हुई पूरी
अभिषेक पाठक ने इंस्टाग्राम पर दो तसवीरें शेयर की. जिसमें पहले में वह खुद बैठे हैं और स्क्रीन पर दृश्यम 3 का एक सीन है. वहीं दूसरे में क्लैपबोर्ड की तस्वीर जिस पर ‘शूटिंग पूरी हो गई’ लिखा हुआ है. फिल्म निर्माता ने कैप्शन में लिखा, ”और #दृश्यम3 की शूटिंग पूरी हो गई!”
अभिषेक पाठक ने टीम के लिए लिखा खास कैप्शन
उन्होंने आगे लिखा, ”पिछले कई महीनों से, यह फिल्म हमारी दुनिया रही है. हमने अनगिनत दिन-रात साथ बिताए, सीन्स की शूटिंग की, प्रोब्लम्स को दूर किया, हंसी-मजाक किया, चुनौतियों का सामना किया और धीरे-धीरे इस कहानी को जीवंत किया. जिन लोगों को मैंने यहां टैग किया है और पर्दे के पीछे काम करने वाले सभी अद्भुत लोगों को धन्यवाद. आपके भरोसे, आपकी मेहनत, आपके धैर्य और हर कदम पर इस फिल्म पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद. अच्छे दिन भी थे, मुश्किल दिन भी, लेकिन मिलकर सब कर लिया. इस कहानी को कहने में मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद… प्यारी सी जर्नी के लिए थैंक्यू.”

दृश्यम फ्रैंचाइजी के बारे में
दृश्यम फ्रैंचाइजी सुपरहिट साबित हुई है और अब इसे कल्ट का दर्जा मिल चुका है. अजय के साथ, फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर जैसे स्टार्स भी हैं. अक्षय खन्ना ने सीक्वल में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. हालांकि वह तीसरे पार्ट में वापसी नहीं करेंगे. फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने बताया गैंगस्टर देखकर माता-पिता ने कैसे किया था रिएक्ट, बोली- दुख हुआ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










