OMG 2 की कहानी मेरी थी, लेकिन मुझे क्रेडिट तक नहीं मिला, अक्षय कुमार भी जानते थे, परेश रावल का दावा

Updated:
विज्ञापन
परेश रावल और अक्षय कुमार, फोटो- इंस्टाग्राम

परेश रावल और अक्षय कुमार, फोटो- इंस्टाग्राम

क्या 'ओएमजी 2' की कहानी सिर्फ डायरेक्टर की थी? परेश रावल ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि फिल्म का ओरिजिनल आइडिया और शुरुआती कहानी उनकी थी, लेकिन उन्हें इसका कोई क्रेडिट नहीं मिला.

विज्ञापन

OMG 2: अगर आपको लगता है कि 'ओएमजी 2' की कहानी पूरी तरह डायरेक्टर अमित राय की थी, तो परेश रावल के ताजा खुलासे आपको चौंका सकते हैं. एक्टर ने दावा किया है कि फिल्म का ओरिजिनल आइडिया और शुरुआती कहानी उन्होंने तैयार की थी, लेकिन रिलीज के बाद उन्हें न तो स्टोरी का क्रेडिट मिला और न ही कॉन्सेप्ट का. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि अक्षय कुमार, अजय देवगन, सलमान खान, करण जौहर और अश्विन वर्दे सभी जानते हैं कि यह आइडिया उनका था.

'OMG 2' की कहानी कैसे तैयार हुई? परेश रावल ने सुनाई पूरी कहानी

विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में परेश रावल ने बताया कि उन्होंने फिल्म 'रोड टू संगम' के निर्देशक अमित राय से संपर्क किया था और उन्हें एक फिल्म का आइडिया सुनाया था. उन्होंने शुरुआत में ही साफ कर दिया था कि वह लेखक नहीं हैं, इसलिए स्क्रिप्ट नहीं लिखेंगे, लेकिन कहानी को डेवलप करने में पूरा सहयोग देंगे और जहां जरूरत होगी वहां सुझाव देंगे. परेश का कहना है कि वह इस पूरे प्रोसेस में शुरुआत से जुड़े हुए थे.


परेश रावल
परेश रावल

फिल्म में भगवान का किरदार नहीं चाहते थे परेश रावल

परेश रावल ने कहा कि उनकी ओरिजिनल कहानी में किसी भगवान या दिव्य शक्ति की एंट्री नहीं थी. वह चाहते थे कि लड़के के पिता की मदद एक बाइकर करे. इसी किरदार के लिए उन्होंने अजय देवगन और सलमान खान से भी बात की थी. उन्होंने बताया कि उन्होंने जानबूझकर अक्षय कुमार से संपर्क नहीं किया, क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि लोग इसे 'ओएमजी' का सीक्वल समझें.

अक्षय कुमार ने फिल्म ऑफर की, लेकिन परेश रावल ने क्यों किया इनकार?

परेश रावल के मुताबिक, जब वह यह समझ रहे थे कि फिल्म पर अभी भी काम चल रहा है, तभी अमित राय ने उन्हें बताया कि अक्षय कुमार इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. परेश का दावा है कि निर्माता अश्विन वर्दे के जरिए स्क्रिप्ट अक्षय कुमार तक पहुंची और इसके बाद उन्हें फिल्म में शामिल करने का फैसला लिया गया. उन्होंने कहा कि दोस्ती की वजह से उन्होंने अमित राय से कोई विवाद नहीं किया, लेकिन बार-बार समझाया कि इसे 'ओएमजी' फ्रेंचाइजी का हिस्सा न बनाया जाए क्योंकि यह कहानी अलग थी. इसके बावजूद ऐसा ही हुआ.


परेश रावल और अक्षय कुमार
परेश रावल और अक्षय कुमार

परेश रावल ने फिल्म करने से किया मना

उन्होंने कहा, "मैंने अक्षय से कहा कि यह वह फिल्म नहीं है जिसकी मैंने कल्पना की थी. इस कहानी में भगवान का कोई किरदार नहीं था. अक्षय ने मुझे मनाने की कोशिश की, लेकिन मैं शुरुआत से इस स्क्रिप्ट के साथ जुड़ा था. मुझे पता था कि इसे किस तरह बनाया जाना था. इसलिए मैंने फिल्म छोड़ने का फैसला किया."

'मुझे स्टोरी का क्रेडिट तक नहीं मिला'

परेश रावल ने सबसे बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, "सबसे दुख की बात यह है कि मुझे कहानी या कॉन्सेप्ट का कोई क्रेडिट नहीं मिला. कहीं भी मेरा नाम नहीं था. अमित राय, अक्षय कुमार, अश्विन वर्दे, अजय देवगन, करण जौहर और सलमान खान... सभी जानते हैं कि यह आइडिया और कहानी मेरी थी. अजय और सलमान ने शायद इसलिए फिल्म नहीं की क्योंकि उन्हें लगा कि इसका विषय विवाद पैदा कर सकता है. मैंने उन्हें पूरी कहानी समझाने की कोशिश भी की थी."

ये भी पढ़ें: हेरा फेरी 3 जरूर करूंगा... परेश रावल का ऐलान, अक्षय कुमार के 25 करोड़ वाले लीगल नोटिस पर भी तोड़ी चुप्पी


विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola