ePaper

पुलकित-यामी की ''जुनूनियत'' का ट्रेलर रिलीज, देखें वीडियो

Updated at : 23 May 2016 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
पुलकित-यामी की ''जुनूनियत'' का ट्रेलर रिलीज, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट और यामी गौतम स्‍टारर आगामी फिल्‍म ‘जुनूनियत’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म एक आर्मी ऑफिसर और एक पंजाबी लड़की की प्रेमकहानी पर आधारित है. यामी और पुलकित ने इस ट्रेलर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. ट्रेलर को देखें तो […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट और यामी गौतम स्‍टारर आगामी फिल्‍म ‘जुनूनियत’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म एक आर्मी ऑफिसर और एक पंजाबी लड़की की प्रेमकहानी पर आधारित है.

यामी और पुलकित ने इस ट्रेलर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. ट्रेलर को देखें तो दोनों के प्‍यार को पर्दे पर बखूबी दिखाने की कोशिश की गई है. दोनों के बीच कई इंटीमेट सीन भी फिल्‍माये गये हैं. फिल्‍म की शूटिंग ज्‍यादातर कश्‍मीर की खूबसूरत वादियों में फिल्‍माई गई है.

दोनों इससे पहले फिल्‍म ‘सनम रे’ में नजर आ चुके हैं. फिल्‍म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था और फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई भी की थी. फिल्‍म इस साल 24 जून का रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola