ट्रैफिक हवलदार बनकर सड़कों पर नजर आये मनोज बाजपेयी, देखें तसवीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2016 1:28 PM
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ट्रैफिक’ के लिए खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं. फिल्म में उन्होंने एक ट्रैफिक हवलदार की भूमिका निभाई है. वहीं फिल्म रिलीज होने से पहले मनोज एक दिन के लिए ट्रैफिक हवलदार बनें और सड़कों पर नजर आये. फिल्म में मुंबई की ट्रैफिक के बीच एक जिदंगी को […]
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ट्रैफिक’ के लिए खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं. फिल्म में उन्होंने एक ट्रैफिक हवलदार की भूमिका निभाई है. वहीं फिल्म रिलीज होने से पहले मनोज एक दिन के लिए ट्रैफिक हवलदार बनें और सड़कों पर नजर आये.
फिल्म में मुंबई की ट्रैफिक के बीच एक जिदंगी को बचाने की सच्ची कहानी को पर्दे पर उतारने की कोशिश की गई है. मनोज फिल्म में अपने किरदार को लेकर पहले ही वाहवाही लूट चुके हैं. फिल्म इसी 6 मई को रिलीज होनेवाली है.
https://www.instagram.com/p/BE_UBTjt6XY/
बीते बुधवार को मनोज मुंबई के जुहू इलाके में सिग्नल के पास हवलदार की वेशभूषा में ड्यूटी निभाते नजर आये. दर्शक उन्हें ऐसे देखकर बेहद हैरान नजर आये. मनोज वे अन्य हवलदारों के साथ अच्छा समय बिताया और उनके कामकाज को भी बारीकी से देखा.
मनोज के अलावा इस फिल्म में दिव्या दत्ता, जिमी शेरगिल और प्रसूनजीत चटर्जी भी मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










