ePaper

जल्‍द ही ‘मेरी प्यारी बिन्दु'' की शूटिंग शुरू करेंगी परिणीति चोपड़ा

Updated at : 20 Apr 2016 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
जल्‍द ही ‘मेरी प्यारी बिन्दु'' की शूटिंग शुरू करेंगी परिणीति चोपड़ा

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अगले दो हफ्तों में अपनी आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिन्दु’ पर काम करना शुरू कर देंगी. लगभग एक साल तक बडे पर्दे पर नजर नहीं आने वाली 27 वर्षीय अभिनेत्री अपनी भूमिका के लिए कडी मेहनत कर रही हैं. इस फिल्‍म में वे गाती हुई भी नजर आयेंगी. परिणीति […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अगले दो हफ्तों में अपनी आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिन्दु’ पर काम करना शुरू कर देंगी. लगभग एक साल तक बडे पर्दे पर नजर नहीं आने वाली 27 वर्षीय अभिनेत्री अपनी भूमिका के लिए कडी मेहनत कर रही हैं. इस फिल्‍म में वे गाती हुई भी नजर आयेंगी.

परिणीति ने ट्वीट किया है, ‘फिल्म दो सप्ताह में शुरु हो जाएगी. मेरी प्यारी बिन्दु के लिए तैयारियां जोरों पर हैं.’ यश राज बैनर के तले बन रही इस फिल्म का निर्माण मनीष शर्मा और निर्देशन अक्षय राय कर रहे हैं.

फिल्म में अभिनेता आयुष्मान खुराना भी नजर आएंगे. आयुष्‍मान के साथ काम करने को लेकर परिणिति खासा उत्‍साहित हैं. उनका कहना है कि आयुष्‍मान के साथ फिल्‍म में गाना वाकई में एक नया अनुभव होगा. परिणिति पहली बार आयुष्‍मान के साथ स्‍क्रीन शेयर कर रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola