‘उड़ता पंजाब’ का कैरेक्टर पोस्टर रिलीज, डॉक्टर के रूप में दिखी करीना

मुंबई : शाहिद और करीना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ का डायलॉग पोस्टर रिलीज हो गया है. इस पोस्टर में करीना डॉक्टर की वेशभूषा में नजर आ रही है. फिल्म के पोस्टर को ट्विटर पर रिलीज किया गया है. फिल्म में शाहिद और करीना के साथ आलिया भट्ट भी हैं. करीना फिल्म में शिवानी गुप्ता […]
मुंबई : शाहिद और करीना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ का डायलॉग पोस्टर रिलीज हो गया है. इस पोस्टर में करीना डॉक्टर की वेशभूषा में नजर आ रही है. फिल्म के पोस्टर को ट्विटर पर रिलीज किया गया है. फिल्म में शाहिद और करीना के साथ आलिया भट्ट भी हैं. करीना फिल्म में शिवानी गुप्ता के किरदार में नजर आयेंगी. करीना के इस पोस्टर को आलिया भट्ट ने ट्वीट किया है.
My fav.. Kareena Kapoor Khan!!!! pic.twitter.com/IaVuGn3NKS
— Alia Bhatt (@aliaa08) April 14, 2016
Kareena kapoor khan !!!! #UdtaPubjab https://t.co/oaPiiUohDZ
— Alia Bhatt (@aliaa08) April 14, 2016
आलिया ने लिखा है मेरी फेवरेट करीना कपूर खान. करीना के करेक्टर पोस्टर के साथ डायलॉग पोस्टर रिलीज हुआ है जिसमें करीना पंजाब के कई शहरों के नाम ले रही हैं. यह फिल्म 17 जून को रिलीज होगी, लेकिन रिलीज से पहले ही यह फिल्म चर्चा में है क्योंकि दोनों का अतीत एक दूसरे से जुड़ा है. दोनों प्रेम संबंध में थे, ब्रेकअप के बाद करीना ने सैफ अली खान और शाहिद ने मीरा से शादी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




