क्यों CM केजरीवाल ने इमरान से कहा,'' आपसे बड़ा स्टार है आपका बेटा...''
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी के छह साल के बेटे को इमरान से भी बडा सुपरस्टार बताते हुए कैंसर के खिलाफ जंग में सफलता हासिल करने के लिए हाशमी को बधाई दी है. इमरान जल्द ही आगामी फिल्म ‘अजहर’ में नजर आनेवाले हैं. केजरीवाल ने बीती शाम […]
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी के छह साल के बेटे को इमरान से भी बडा सुपरस्टार बताते हुए कैंसर के खिलाफ जंग में सफलता हासिल करने के लिए हाशमी को बधाई दी है. इमरान जल्द ही आगामी फिल्म ‘अजहर’ में नजर आनेवाले हैं.
केजरीवाल ने बीती शाम ‘इंडियन इस्लामिक सेंटर’ में ‘किस ऑफ लव’ शीर्षक वाली हाशमी की पहली किताब के विमोचन के अवसर पर ये बातें कहीं. किताब को पेंग्विन रैंडम हाउस द्वारा प्रकाशित किया गया है. इमरान हाशमी और 21 वर्षीय बिलाल सिद्दीकी किताब के सह लेखक हैं.
पूरी किताब अभिनेता के चार वर्षीय बेटे अयान के किडनी के कैंसर से जूझने के दौरान उससे उबरने की उनकी यात्रा और इस दौरान हाशमी और उनकी पत्नी ने जो कुछ भी सहन किया उस लंबे संघर्ष के दौर की दास्तां कहती है.
केजरीवाल ने कहा, ‘यह किताब लिखने के लिए मैं इमरान और बिलाल को बधाई देना चाहता हूं. मैंने अभी तक यह किताब पढी नहीं है लेकिन अब तक जो कुछ भी मैंने सुना है मुझे लगता है कि आपका बेटा आपसे भी बडा सुपरस्टार है.’
अयान के कैंसर से ग्रस्त होने का पता चलने के बाद उसे सात महीने के उपचार के लिए कनाडा ले जाया गया था, जो ना केवल बहुत दुखदायी था बल्कि महंगा भी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










