ePaper

रैपर हनी सिंह के लिए मुश्किलों भरा था वो दौर...

Updated at : 02 Apr 2016 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
रैपर हनी सिंह के लिए मुश्किलों भरा था वो दौर...

मुंबई : गायक यो यो हनी सिंह की आगामी फिल्म ‘जोरावर’ के निर्देशक विन्नील मार्कन ने बताया है कि जिस वक्त रैपर-अभिनेता हनी सिंह मानसिक अवसाद से जूझ रहे थे, वह बहुत मुश्किल भरा दौर था. हनी सिंह ने हाल में इस बात का खुलासा किया था कि नोएडा में रहने के दौरान वह 18 […]

विज्ञापन

मुंबई : गायक यो यो हनी सिंह की आगामी फिल्म ‘जोरावर’ के निर्देशक विन्नील मार्कन ने बताया है कि जिस वक्त रैपर-अभिनेता हनी सिंह मानसिक अवसाद से जूझ रहे थे, वह बहुत मुश्किल भरा दौर था. हनी सिंह ने हाल में इस बात का खुलासा किया था कि नोएडा में रहने के दौरान वह 18 महीने तक मानसिक अवसाद से जूझ रहे थे.

विन्नील ने यह भी बताया कि ‘हाई हील्स’ के गायक बहुत मुश्किल भरे दौर से गुजरे, हालांकि उन्होंने कभी हार नहीं मानी. विन्नील ने बताया, ‘हनी के लिए मानसिक अवसाद का वह पूरा दौर बहुत मुश्किल भरा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. उन्होंने हमेशा इससे उबरने और अपने पसंदीदा काम में वापसी पर ध्यान केंद्रित किया. मैं उनके घर पर उनसे मिला था और मुझे खुशी है कि वह वापसी कर चुके हैं.’

संगीत की दुनिया में गैरमौजूदगी के दौरान हनी सिंह के पुनर्वास केंद्र में होने की अफवाहें थीं. निर्देशक कहते हैं कि कोई भी सेलिब्रिटी हमेशा लोगों की निगाह में होता है और लोगों ने उनके ठौर ठिकाने के बारे में सवालों की झडी ही लगा दी.

उन्होंने कहा, ‘अगर कोई सेलिब्रिटी है तो उनके बारे में हमेशा अफवाहें उडेंगी. कई लोग मुझसे अक्सर पूछते थे कि वह कहां हैं. मैं बस उनसे यही कहता कि वह ठीक हैं और आप जल्द उनसे रु-ब-रु होंगे… दीपिका पादुकोण भी खुद के अवसाद से जूझने की बात का खुलासा कर चुकी हैं.’

छह मई को रिलीज हो रही ‘जोरावर’ में वीजे बानी के नाम से मशहूर गुरबानी जज, पारुल गुलाटी और पवन मल्होत्रा ने भी अभिनय किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola